श्रीद्वारिकाधीश हवेली मंदिर में दीपोत्सव का शुभारंभ, 9 नवंबर को होगा अन्नकूट महोत्सव
रामगंज। श्रीद्वारिकाधीश हवेली मंदिर, रामगंज में गुरुवार, 5 नवंबर से दीपोत्सव का शुभारंभ हो गया है। यह पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन सोमवार, 9 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव के साथ संपन्न होगा।
दीपोत्सव के दौरान ठाकोरजी के दर्शन हटड़ी में होंगे। पुष्टिमार्गीय परंपरा में हटड़ी दर्शन का विशेष भाव है। मान्यता के अनुसार, इस दौरान प्रभु हटड़ी में विराजमान होकर ब्रजवासियों को मिठाइयों का विक्रय करते हैं। इसी भाव के साथ मंदिर में ठाकोरजी की मनोहारी झांकी सजाई जाती है और श्रद्धालु दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं।
दीपोत्सव के समापन अवसर पर सोमवार, 9 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर ठाकोरजी को 56 प्रकार की भोग सामग्री आरोगाई (अर्पित) जाएगी। इसके पश्चात यह भोग सामग्री सनातनी वैष्णव श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप वितरित की जाएगी।
