भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव के पूर्व मंदिर में मांंडना सजाओ हुई प्रतियोगिता।
समाज की 10 महिलाओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर बनाये आकर्षक मांडने
खंडवा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जैन धर्म के 24 तीर्थंकर अहिंसा के पुजारी भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक, निर्वाण महोत्सव खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दीन 9 नवंबर सोमवार को प्रातः काल की बेला में मनाया जाएगा, समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि भगवान महावीर के निर्वाण महोत्सव को लेकर सभी मंदिरों में तैयारी हो चुकी है, साफ सफाई के साथ आकर्षक विद्युत साज सज्जा मंदिरों में की गई है, 9 नवंबर को प्रातः 6:00 बजे से 9:00 बजे तक खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में प्रातः भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक, शांति धारा, पूजन के साथ सामूहिक रूप से लाडू चढ़ाया जाएगा। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में आस्था और कला के संगम हेतु मांडना प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को दोपहर आयोजित हुआ, दीपावली पर घर के अंदर और आंगन में गेरू एवं खडू से मंडाना बनाया जाता है, जो शुभ का संकेत है, मंदिर में भी समाज की 10 महिलाओं द्वारा प्रतियोगिता के माध्यम से समाज के अध्यक्ष दिलीप पहाड़ियां,ममता राजेश कासलीवाल,एवं प्रीति अमर लोहाडिया के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता में डेढ़ बाय डेढ़ फीट का खडू और गेरू से अपनी कला और भक्ति से मंदिर परिसर में प्रियल बेनाडा, विजया रावका,बबीता लुहाडीया, अर्पिता रावका, गुलिशा छाबड़ा,
शिल्पी गंगवाल,उमा गंगवाल, मेघा पहाड़िया, प्रणिका बड़जात्या नए प्रतियोगिता में भाग लेकर मांडने सजाये।
