⚡ बड़ी खबरें
• हाथी का अतिक्रमण किसान को पहुंची छती• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस अलर्ट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया ने बॉम्बे बाजार, सराफा बाजार एवं आईटीआई ग्राउंड स्थित फटाका बाजार का किया पैदल भ्रमण*• अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही कार्यवाही स्थगित, भाजपा पर कांग्रेस ने उठाए सवाल• दीपावली पर्व पर खण्डवा शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव* *06 से 08 नवम्बर तक प्रमुख बाजारों में नो व्हीकल जोन एवं भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, निर्धारित स्थलों पर रहेगी पार्किंग व्यवस्था*• ममलेश्वर मंदिर के 6 दान पात्रों कुल 970242 रुपए निकले• पंचायत उपनिर्वाचन के लिए मतदान 4 दिसम्बर को होगा ,जनपद पंचायत के 1 तथा जिला पंचायत के 1 सदस्य का होगा निर्वाचन
होम » India » सरकारी अस्पतालों में जांच से लेकर इलाज तक की सुविधाएं निशुल्क

सरकारी अस्पतालों में जांच से लेकर इलाज तक की सुविधाएं निशुल्क

# सरकारी अस्पतालों में जांच से लेकर इलाज तक की सुविधाएं निशुल्क

**बीपी-शुगर की जांच के लिए रोज पहुंच रहे मरीज, आयुष्मान कार्ड से एक्स-रे और सीटी स्कैन की सुविधा भी उपलब्ध**

**खंडवा।** शासकीय अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा जांच से लेकर दवाइयों और उपचार तक की सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जा रही हैं। जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में गंभीर से गंभीर बीमारियों के उपचार की व्यवस्था भी उपलब्ध है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

समाजसेवी एवं पूर्व रोगी कल्याण समिति सदस्य सुनील जैन ने बताया कि शासकीय अस्पताल में मरीजों की बीपी (रक्तचाप) और शुगर की जांच भी निशुल्क की जा रही है। इन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र मरीजों को एक्स-रे, सीटी स्कैन सहित विभिन्न आवश्यक जांचों की सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा शासन की ओर से अस्पतालों में आवश्यक दवाइयां और उपचार की सुविधाएं भी बिना शुल्क दी जा रही हैं।

सुनील जैन ने आम नागरिकों से अपील की कि वे शासकीय अस्पतालों में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लें और जरूरत पड़ने पर इनका लाभ उठाएं, ताकि आर्थिक कारणों से किसी भी व्यक्ति को उपचार से वंचित न रहना पड़े।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
दीपावली के पूर्व खंडवा में चंदुकाका सराफ ज्वेलर्स का भव्य शुभारंभ।
दीपावली के पूर्व खंडवा में चंदुकाका सराफ ज्वेलर्स का भव्य शुभारंभ।
अगली खबर (Next) »
खंडवा की बेटी श्रुति पटेल ने गाजियाबाद में लहराया परचम! ## 200 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड मेडल, अब SGFI में करेगी मालवा प्रांत का प्रतिनिधित्व
खंडवा की बेटी श्रुति पटेल ने गाजियाबाद में लहराया परचम! ## 200 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड मेडल, अब SGFI में करेगी मालवा प्रांत का प्रतिनिधित्व
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)