दीपावली के पूर्व खंडवा में चंदुकाका सराफ ज्वेलर्स का भव्य शुभारंभ।
खंडवा। बड़े शहरों की तर्ज पर आभूषणों की उत्कृष्टता, विश्वास और पारंपरिक शिल्पकला की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाते हुए चंदुकाका सराफ ज्वेलर्स ने खंडवा में अपने 27 वें शोरूम का भव्य शुभारंभ गुरुवार, 5 नवंबर को सुबह 11:30 बजे किया।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस शुभारंभ समारोह में चंदुकाका सराफ ज्वेलर्स की संचालिका संगीता अतुल शहा एवं संचालक सिद्धार्थ अतुल शहा के साथ प्रणय जैन, जैन समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन दिलीप पहाड़िया, सचिव सुनील जैन, सिद्धार्थ जैन, सुभाष मेहता एसडीम ऋषि सिंधई सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति रही।
सुनील जैन ने चंदू काका ज्वेलर्स शोरूम के अतुल, सिद्धार्थ शाह जैन को बधाई शुभकामनाएं देते हुए बताया कि लगभग 200 वर्षों की गौरवशाली विरासत से जुड़ा चंदुकाका सराफ ज्वेलर्स अपने उत्कृष्ट आभूषणों, पारंपरिक डिजाइनों और ग्राहकों के अटूट विश्वास के लिए जाना जाता है। खंडवा में नए शोरूम का शुभारंभ क्षेत्र के आभूषण प्रेमियों के लिए एक विशेष अवसर है। यहाँ ग्राहकों को आकर्षक डिजाइनों एवं आभूषणों की विस्तृत श्रृंखला का अनुभव मिलेगा। इस विशेष अवसर पर ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स भी प्रस्तुत किए जा रहे हैं। सोने के आभूषणों पर मेकिंग चार्ज मात्र 3.99% से 9.99% तक रहेगा, वहीं हीरे के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 100% तक की छूट का विशेष ऑफर दिया जा रहा है। ये विशेष ऑफर्स 5 नवंबर से 15 नवंबर तक चंदुकाका सराफ ज्वेलर्स के खंडवा शोरूम में लागू रहेंगे।
खंडवा के शुभ मोती कॉम्प्लेक्स में, मुख्य जिला अस्पताल के सामने, इंदौर रोड, मध्य प्रदेश में स्थित यह नया शोरूम क्षेत्र के ग्राहकों को पारंपरिक विरासत और आधुनिक आभूषण डिजाइनों का अनूठा संगम उपलब्ध कराएगा। यह शोरूम खंडवा एवं आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों तक उत्कृष्ट आभूषणों की विस्तृत श्रृंखला पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
इस भव्य शुभारंभ समारोह के अवसर पर शहर के प्रमुख नागरिकों, व्यापारियों, ग्राहकों एवं आभूषण प्रेमियों की उपस्थिति होकर इस विशेष अवसर की शोभा बढ़ाएँ। चंदुकाका सराफ ज्वेलर्स की गौरवशाली विरासत में जुड़ा यह नया अध्याय खंडवा के आभूषण बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
