⚡ बड़ी खबरें
• हाथी का अतिक्रमण किसान को पहुंची छती• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस अलर्ट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया ने बॉम्बे बाजार, सराफा बाजार एवं आईटीआई ग्राउंड स्थित फटाका बाजार का किया पैदल भ्रमण*• अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही कार्यवाही स्थगित, भाजपा पर कांग्रेस ने उठाए सवाल• दीपावली पर्व पर खण्डवा शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव* *06 से 08 नवम्बर तक प्रमुख बाजारों में नो व्हीकल जोन एवं भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, निर्धारित स्थलों पर रहेगी पार्किंग व्यवस्था*• ममलेश्वर मंदिर के 6 दान पात्रों कुल 970242 रुपए निकले• पंचायत उपनिर्वाचन के लिए मतदान 4 दिसम्बर को होगा ,जनपद पंचायत के 1 तथा जिला पंचायत के 1 सदस्य का होगा निर्वाचन
होम » India » सेवा सप्ताह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए लायंस क्लब खंडवा ओजस को मिला ‘अति श्रेष्ठ सेवा गतिविधि सम्मान’

सेवा सप्ताह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए लायंस क्लब खंडवा ओजस को मिला ‘अति श्रेष्ठ सेवा गतिविधि सम्मान’

सेवा सप्ताह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए लायंस क्लब खंडवा ओजस को मिला ‘अति श्रेष्ठ सेवा गतिविधि सम्मान’
अध्यक्ष लायन डॉ. इंदरदीप कौर ने मांडू में जिला स्तरीय समारोह में प्राप्त किया सम्मान; एक सप्ताह में संपन्न कीं 22 जनसेवी गतिविधियाँ

*खंडवा।* सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए *लायंस क्लब खंडवा ओजस* को सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत उत्कृष्ट गतिविधियों के संचालन हेतु *‘अति श्रेष्ठ सेवा गतिविधि सम्मान’* से सम्मानित किया गया। मांडू में आयोजित जिला स्तरीय सेवा सप्ताह सम्मान समारोह में क्लब की अध्यक्ष *लायन डॉ. इंदरदीप कौर* ने यह सम्मान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जयप्रकाश त्रिपाठी एवं सेवा सप्ताह समन्वयक लायन डॉ. मनोज नाहर के करकमलों से प्राप्त किया।

यह सम्मान क्लब के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। 2 से 8 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा सप्ताह के दौरान लायंस क्लब खंडवा ओजस ने अध्यक्ष लायन डॉ. इंदरदीप कौर के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कुल *22 सेवा गतिविधियों* का आयोजन किया। इन गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, बालिका जागरूकता, करियर मार्गदर्शन, मानसिक स्वास्थ्य एवं जरूरतमंदों की सहायता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाज तक सेवा पहुँचाई गई।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

समारोह में प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राम जाट, द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन डॉ. राजेंद्र सोधानी सहित जिला पदाधिकारी एवं विभिन्न लायंस क्लबों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जयप्रकाश त्रिपाठी एवं लायंस परिवार के अनेक सदस्यों ने क्लब की पूरी टीम को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

विशेष उल्लेखनीय है कि लायन डॉ. इंदरदीप कौर के नेतृत्व में क्लब द्वारा जिले में मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण के लिए *‘मिशन मन’ (Mission Mann)* नाम से एक विशेष हस्ताक्षर परियोजना भी प्रारंभ की गई है। इस अभियान के अंतर्गत खंडवा के टैगोर पार्क में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय रविवार को मानसिक स्वास्थ्य एवं वेलनेस कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में ध्यान, आत्म-जागरूकता, भावनात्मक संतुलन, सकारात्मक सोच एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के माध्यम से नागरिकों को अधिक शांत, सकारात्मक एवं संतुलित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस सफल आयोजन में क्लब की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। *लायन संजना खत्री, लायन रजनी शर्मा, क्लब सचिव लायन लिट्टी मैथ्यू, लायन अंजलि रेवतानी, लायन श्रीमती मैथ्यू, लायन निर्मला विश्वकर्मा, लायन सरिता राजोरिया एवं लायन प्रेरणा दुबे* सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने अपने समय, सहयोग, सुझावों, संसाधनों और सक्रिय सहभागिता से सभी गतिविधियों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रत्येक सदस्य के सामूहिक प्रयास और सेवा भावना ने इस उपलब्धि को संभव बनाया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
बुजुर्गों को मिलेगा घर जैसा सहारा, खंडवा में 16 बेड के ‘सीता राम अपना घर’ वृद्धाश्रम का शुभारंभ।
बुजुर्गों को मिलेगा घर जैसा सहारा, खंडवा में 16 बेड के ‘सीता राम अपना घर’ वृद्धाश्रम का शुभारंभ।
अगली खबर (Next) »
दीपावली के पूर्व खंडवा में चंदुकाका सराफ ज्वेलर्स का भव्य शुभारंभ।
दीपावली के पूर्व खंडवा में चंदुकाका सराफ ज्वेलर्स का भव्य शुभारंभ।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)