⚡ बड़ी खबरें
• हाथी का अतिक्रमण किसान को पहुंची छती• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस अलर्ट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया ने बॉम्बे बाजार, सराफा बाजार एवं आईटीआई ग्राउंड स्थित फटाका बाजार का किया पैदल भ्रमण*• अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही कार्यवाही स्थगित, भाजपा पर कांग्रेस ने उठाए सवाल• दीपावली पर्व पर खण्डवा शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव* *06 से 08 नवम्बर तक प्रमुख बाजारों में नो व्हीकल जोन एवं भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, निर्धारित स्थलों पर रहेगी पार्किंग व्यवस्था*• ममलेश्वर मंदिर के 6 दान पात्रों कुल 970242 रुपए निकले• पंचायत उपनिर्वाचन के लिए मतदान 4 दिसम्बर को होगा ,जनपद पंचायत के 1 तथा जिला पंचायत के 1 सदस्य का होगा निर्वाचन
होम » India » बुजुर्गों को मिलेगा घर जैसा सहारा, खंडवा में 16 बेड के ‘सीता राम अपना घर’ वृद्धाश्रम का शुभारंभ।

बुजुर्गों को मिलेगा घर जैसा सहारा, खंडवा में 16 बेड के ‘सीता राम अपना घर’ वृद्धाश्रम का शुभारंभ।

बुजुर्गों को मिलेगा घर जैसा सहारा, खंडवा में 16 बेड के ‘सीता राम अपना घर’ वृद्धाश्रम का शुभारंभ।

भोजन, चिकित्सा परामर्श और फिजियोथेरेपी सहित मिलेंगी सुविधाएं; सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक कंचन तनवे ने की पहल की सराहना।

खंडवा। उम्र के आखिरी पड़ाव पर अपनों के साथ और सम्मान की जरूरत सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में निराश्रित और जरूरतमंद बुजुर्गों को सहारा देने के उद्देश्य से शहर में ‘सीता राम अपना घर’ वृद्धाश्रम की शुरुआत की गई है। कसेरा ताम्रकार समाज और समाजसेवियों के संयुक्त प्रयासों से तैयार 16 बेड के इस सर्वसुविधायुक्त वृद्धाश्रम का विधिवत लोकार्पण किया गया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस पहल में कसेरा ताम्रकार समाज के अध्यक्ष आदेश वर्मा, आनंद कुमार वर्मा, आकाश वर्मा, गोवर्धन दास वर्मा और बालाजी ग्रुप के संस्थापक एवं समाजसेवी रितेश गोयल की प्रमुख भूमिका रही।

**सिर्फ आश्रय नहीं, सम्मान के साथ जीवन देने की पहल**

आश्रम प्रबंधन की ओर से रितेश गोयल ने बताया कि वृद्धाश्रम का उद्देश्य जरूरतमंद और निराश्रित बुजुर्गों को घर जैसा पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराना है। यहां बुजुर्गों के भोजन और स्वास्थ्य से लेकर उनकी दैनिक जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा। प्रत्येक निवासी को नियमित रूप से शुद्ध, सात्विक और पौष्टिक भोजन दिया जाएगा। इसके साथ ही साल में दो बार नए वस्त्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

समाजसेवी सुनील जैन वर्मा परिवार को बधाई देते हुए बताया कि बुजुर्गों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए डॉक्टरों का नियमित परामर्श और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रहेगी। उम्र के साथ होने वाले जोड़ों और हाथ-पैर के दर्द से राहत दिलाने के लिए फिजियोथेरेपी एवं दर्द निवारक मशीनें भी स्थापित की गई हैं।

**जनप्रतिनिधियों ने सराहा सेवा का प्रयास**

सुनील जैन ने बताया कि वृद्धाश्रम सीताराम अपना घर लोकार्पण समारोह में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन मुकेश तनवे और जनपद पंचायत छैगांव माखन के अध्यक्ष महेंद्र सावनेर सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद बुजुर्गों को आश्रय, देखभाल और सम्मान देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस तरह के सेवा कार्य सामाजिक संवेदनशीलता को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में आयोजक आदेश वर्मा परिवार के सदस्यों के अलावा समाजसेवी सुनील जैन, बालाजी ग्रुप के सुनील मालवीय, अर्पित पुरी, चक्रेश भावसार, सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
‘सीता राम अपना घर’ के रूप में शुरू हुई यह पहल उन बुजुर्गों के लिए सहारे का केंद्र बनने की उम्मीद है, जिन्हें जीवन के इस पड़ाव पर देखभाल और अपनत्व की जरूरत है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
संघर्षों को हराकर मां बनीं कृष्णा घड़िये, एक साथ तीन अनाथ भाइयों को लिया गोद
संघर्षों को हराकर मां बनीं कृष्णा घड़िये, एक साथ तीन अनाथ भाइयों को लिया गोद
अगली खबर (Next) »
सेवा सप्ताह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए लायंस क्लब खंडवा ओजस को मिला ‘अति श्रेष्ठ सेवा गतिविधि सम्मान’
सेवा सप्ताह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए लायंस क्लब खंडवा ओजस को मिला ‘अति श्रेष्ठ सेवा गतिविधि सम्मान’
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)