*थाना मांधाता पुलिस की अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, मोटरसाइकिल से कच्ची महुआ शराब का परिवहन करते आरोपी को पकड़ा*
*आरोपी के कब्जे से 60 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल ₹66,000 का मश्रुका जप्त, आरोपी को भेजा जेल*
पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी मूंदी श्रीमती दिव्या झारिया के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना मांधाता प्रभारी निरीक्षक अनोख सिंह सिंदिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05.11.2026 को मुखबिर की सूचना पर गणेशनगर-ओंकारेश्वर रोड पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल से अवैध कच्ची शराब का परिवहन कर रहे आरोपी अजय उर्फ देवा को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से दो सफेद बोरियों में रखी 05-05 लीटर की कुल 12 थैलियों में भरी 60 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत ₹6,000 है, तथा तस्करी में प्रयुक्त TVS स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत ₹60,000 है, कुल ₹66,000 का मश्रुका विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उसे जिला जेल खण्डवा दाखिल किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी का नाम एवं पता:*
अजय उर्फ देवा पिता रूपसिंह मेहता, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम डुकिया, ओंकारेश्वर, जिला खण्डवा (म.प्र.)।
*जप्त मश्रुका:*
60 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, कीमत ₹6,000।
एक TVS स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल, कीमत ₹60,000।
कुल मश्रुका कीमत ₹66,000।
*सराहनीय भूमिका*:
थाना प्रभारी निरीक्षक अनोख सिंह सिंदिया, प्रधान आरक्षक 580 नरेन्द्र चंदेल, प्रधान आरक्षक 567 महेन्द्र कुर्रे, प्रधान आरक्षक 137 भगवान धनगर, आरक्षक 852 अमित कुशवाहा, आरक्षक 617 रवि सोलंकी एवं आरक्षक 471 पवन महाजन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
