*खण्डवा पुलिस ने दीपोत्सव पर दी बड़ी सौगात, “ऑपरेशन सहयोग” में 102 गुम मोबाइल, कीमत ₹21.81 लाख, बरामद कर आवेदकों को लौटाए*

*वर्ष 2026 में अब तक 598 मोबाइल, कीमत एक करोड़ बारह लाख (1,12,00,000) रूपये के किए जा चुके हैं रिकवर*
पुलिस अधीक्षक जिला खण्डवा श्री अगम जैन के निर्देशन में गुम हुए मोबाइल फोन की पतारसी एवं बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सहयोग” के तहत खण्डवा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अभियान के अंतर्गत जिला साइबर सेल एवं समस्त थाना पुलिस द्वारा तकनीकी संसाधनों और आपसी समन्वय के माध्यम से 102 गुम मोबाइल फोन, कुल कीमत ₹21,81,000/- बरामद किए गए।
*2026 में अब तक 598 मोबाइल बरामद*
ऑपरेशन सहयोग के तहत वर्ष 2026 में अब तक खण्डवा पुलिस द्वारा कुल 598 गुम मोबाइल फोन, कुल कीमत एक करोड़ बारह लाख (1,12,00,000) रूपये के बरामद कर संबंधित आवेदकों को वापस किए जा चुके हैं।
*देश के विभिन्न राज्यों से बरामद किए गए मोबाइल*
बरामद मोबाइल फोन मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों सहित आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों से तकनीकी विश्लेषण एवं लगातार प्रयासों के माध्यम से बरामद किए गए हैं। इनमें कुछ मोबाइल वर्ष 2024 एवं 2025 में गुम हुए थे, जबकि कुछ मोबाइल वर्ष 2026 में हाल ही में गुम हुए थे।
*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) श्री आदित्य सिंघारिया ने आवेदकों को सौंपे मोबाइल*
दिनांक 05.11.2026 को पुलिस नियंत्रण कक्ष, खण्डवा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया ने अलग अलग थानों द्वारा बरामद किए गए 102 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को वापस सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर आवेदकों ने खण्डवा पुलिस की इस पहल एवं कार्यवाही की सराहना की।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेन्द्रसिंह कंवर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री दुर्गेश आर्मो, प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक श्रीमति मिकिता चौहान सहित अन्य थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
*साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक*
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आवेदकों एवं आमजन को मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने तथा साइबर अपराधों से बचाव, सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही गुम मोबाइल की जानकारी दर्ज कराने एवं मोबाइल की स्थिति जानने के लिए संचार साथी ऐप एवं CEIR पोर्टल के उपयोग के संबंध में भी जागरूक किया गया।
*साइबर सेल एवं थाना पुलिस की सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्यवाही में जिला साइबर सेल खण्डवा से तत्कालीन प्रभारी साइबर सेल श्री प्रवीण आर्य, प्रधान आरक्षक 480 जितेन्द्र राठौर, प्रधान आरक्षक 491 विक्रम वर्मा, प्रधान आरक्षक 294 सुनील लाडगे, प्रधान आरक्षक 603 रामनरेश यादव, आरक्षक 821 उदयसिंह राठौर, आरक्षक 519 नरेन्द्र मुकाती, आरक्षक 103 उमेश डाबर, आरक्षक 323 गौरव पुरोहित सहित समस्त थानों के तकनीकी रूप से दक्ष पुलिस कर्मचारियों की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
