*सद्भावना मंच ने पंडित भगवंतराव मंडलोई को पुण्यतिथि पर किया नमन*
खंडवा।निमाड़ के गौरव एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा संविधान सभा के सदस्य स्वर्गीय पंडित भगवंतराव मंडलोई की पुण्यतिथि पर सद्भावना मंच द्वारा मंगलवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सद्भावना मंच के सदस्य कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि माली कुआं स्थित मंच कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने मंडलोई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया।
इस अवसर पर मंच के संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि खंडवा के इतिहास में स्वर्गीय भगवंतराव मंडलोई का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। वे दूरदर्शी सोच रखने वाले जननेता थे और खंडवा को सभी आवश्यक संसाधनों से संपन्न देखना चाहते थे। उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा और क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पित रहा।
कार्यक्रम में प्रमोद जैन,पंडित के के व्यास,सुरेंद्र गीते,देवेंद्र जैन,अनूप शर्मा,गणेश भावसार,कमल नागपाल और एम एम कुरैशी सहित अन्य सदस्यों ने स्वर्गीय मंडलोई को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
