जिला पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव के लिए सम्मिलन 14 नवम्बर को
—
सम्मिलन की अध्यक्षता के लिए कलेक्टर श्री गुप्ता पीठासीन अधिकारी नियुक्त
—
खंडवा//संभाग आयुक्त इंदौर संभाग श्री भास्कर लाक्षाकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष खंडवा के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के लिए बुलाए गए सम्मिलन की अध्यक्षता करने के लिए कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव के लिए यह सम्मिलन जिला पंचायत कार्यालय खंडवा के सभाकक्ष में दिनांक 14 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से आहूत किया गया है।
