चौमहला/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)
झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे में इतवार को आर्ट्स वाला क्लासेज चौमहला कोचिंग संस्थान में आज भव्य नवोदय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में कक्षा 5वीं एवं 8वीं के कुल 185 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला। इस आयोजन में राजस्थान के साथ-साथ पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से भी विद्यार्थी शामिल हुए।
कोचिंग संचालक राहुल जैन एवं शोयब अख्तर ने बताया कि यह क्षेत्र का पहला नवोदय सेमिनार आयोजित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा से पहले परीक्षा जैसा अनुभव प्रदान करना है, ताकि उनके मन से परीक्षा का डर दूर हो और वे आत्मविश्वास के साथ नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकें।
शोएब अख्तर सर ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों को अपनी तैयारी का आकलन करने तथा परीक्षा के माहौल को समझने का अवसर मिलता है। सेमिनार में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की।
आयोजकों के अनुसार सेमिनार में शामिल प्रतिभागियों का परिणाम 5 नवंबर को शाम 5 बजे घोषित किया
जाएगा।
