⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » मिले दायित्व का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन कर विकास एवं सेवा कार्य करते रहें,जनता आपके साथ रहेगी।

मिले दायित्व का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन कर विकास एवं सेवा कार्य करते रहें,जनता आपके साथ रहेगी।

मिले दायित्व का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन कर विकास एवं सेवा कार्य करते रहें,जनता आपके साथ रहेगी।

खंडवा विधायक निवास पर मंत्री श्री शाह कै जन्म दिवस पर हुआ स्वागत अभिनंदन।

खंडवा। 35 वर्षों से विधानसभा क्षेत्र का लगातार प्रतिनिधित्व कर रहे आदिवासियों के दिलों पर राज करने वाले विधानसभा क्षेत्र में सर्वांगीण विकास करने वाले क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन में मंत्री कुंवर विजय शाह ने एक नंबर अपना जन्म दिवस देव दर्शन पूजा अर्चना के साथ मनाया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जन्मदिवस के अवसर पर मंत्री श्री शाह जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रदेश की स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने मंत्री श्री शाह का स्वागत अभिनंदन किया। महापौर अमृता अमर यादव स्नेहही जनो क्षेत्र और खंडवा वासीयो ने मंत्री श्री शाह के बंगले पर पहुंचकर मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा उनके निवास पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओ ने पुष्प वर्षा कर मंत्री श्री शाह का स्वागत अभिनंदन किया। मंत्री श्री शाह ने इस अवसर पर कहा कि व्यक्ति को जो जिम्मेदारी दी जाती है इसका इसका निर्वहन करना ही उस कार्य की सार्थकता है, हमें जो दायित्व मिला है पूरी ईमानदारी और सेवा कार्य के करते हुए दायित्व का निर्वहन करें, हरसूद विधानसभा क्षेत्र के लगातार विकास के कारण क्षेत्र की जनता मुझसे प्यार करते हुए मुझे विजय श्री प्रदान करती है, आप सभी ने मेरे जन्म दिवस के अवसर पर जो मुझे सम्मान प्रदान किया है, उसके लिए आप सभी को धन्यवाद ऐसा ही स्नेह प्यार बनाए रखें। आयोजित कार्यक्रम संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, सूरजपाल सिंह, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे, पंधाना विधायक छाया मोरे, हरीश कोटवाले सुभाष कोठारी, सेवादास पटेल, राजेश तिवारी,अरुण सिंह मुन्ना, मुकेश तनवे, प्रवक्ता सुनील जैन, चारुलता यादव, श्रुति जैन, प्रदीप यादव, हरीश सेन, मंगलेश तोमर, भारत पटेल, दीप सिंह झाला सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
त्योहारों के मद्देनजर मुख्य बाजारों में खण्डवा पुलिस की सक्रियता, कोतवाली पुलिस ने कराया दुकानों को व्यवस्थित*
त्योहारों के मद्देनजर मुख्य बाजारों में खण्डवा पुलिस की सक्रियता, कोतवाली पुलिस ने कराया दुकानों को व्यवस्थित*
अगली खबर (Next) »
हरदा में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, किसानों को मिले आकर्षक पुरस्कार
हरदा में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, किसानों को मिले आकर्षक पुरस्कार
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)