*पुलिस चौकी करोली थाना मान्धाता की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई*
*ग्राम बिलाया के जंगलों में 07 स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब बनाने के ठिकानों को किया नष्ट*
खंडवा//
थाना मान्धाता की चौकी करोली पुलिस द्वारा ग्राम बिलाया के जंगलों में अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो पुलिस टीमें गठित कर सघन सर्चिंग की गई। इस दौरान जंगलों के अंदरूनी क्षेत्रों में लगभग 07 स्थानों पर अवैध शराब बनाने के ठिकानों का पता लगाकर दबिश दी गई।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही संबंधित व्यक्ति मौके से फरार हो गए। मौके पर मिले महुआ लाहन, ड्रम एवं शराब बनाने में प्रयुक्त अन्य सामग्री का विधिवत नष्टीकरण किया गया।
*सराहनीय योगदान: उक्त कार्रवाई में चौकी करोली प्रभारी सउनि अखिलेश मण्डलोई, प्रआर 534 दिनेश रावत, आरक्षक 690 प्रभु चौहान, आरक्षक 833 दीपक गुप्ता एवं आरक्षक 309 विजय बामनिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।*
