*खण्डवा पुलिस की अवैध शराब के अड्डों पर बड़ी कार्रवाई*

*6 हजार लीटर महुआ लहान एवं शराब बनाने की सामग्री, कुल कीमत करीब 8 लाख रुपये, नष्ट की गई*
अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी मांधाता श्रीमती दिव्या झारिया के निर्देशन में थाना मांधाता पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अनोख सिंह सिंदिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज ग्राम डुकिया, जिल्हार, धावड़िया एवं गुंजारी के बैकवॉटर किनारे जंगल में गोताखोरों की मदद से दबिश दी। इस दौरान अवैध कच्ची शराब बनाने के 3 बड़े अड्डों पर पानी की गहराई में डुबाकर रखे गए महुआ लहान से भरे लगभग 40–45 प्लास्टिक ड्रम बरामद किए गए।पुलिस टीम द्वारा करीब 6,000 लीटर महुआ लहान एवं अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, जिसकी कुल कीमत लगभग 8 लाख रुपये है, का विधिवत पंचनामा तैयार कर मौके पर ही नष्टीकरण किया गया।
*खण्डवा पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।*
*सराहनीय भूमिका:*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनोख सिंह सिंदिया, प्रधान आरक्षक भगवान धनगर तथा आरक्षक अमित कुशवाह, जितेन्द्र कारोले, नितेश पाठक, पवन महाजन, रवि सोलंकी एवं सुरेन्द्र बरेडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
