*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पद का कार्यभार ग्रहण करने पर जिला न्यायाधीश अनिल चौधरी का अभिनंदन*
*न्यायपीठ बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रवीण शर्मा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पहुँचकर किया स्वागत; जिला न्यायाधीश ने समिति के बालहितकारी कार्यों की सराहना की*
खंडवा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा के सचिव पद का कार्यभार ग्रहण करने पर जिला न्यायाधीश श्री अनिल चौधरी का न्यायपीठ बाल कल्याण समिति खंडवा के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय पहुँचकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस दौरान प्रवीण शर्मा ने बाल अधिकारों के संरक्षण, बच्चों को न्याय दिलाने तथा उनके पुनर्वास के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और बाल कल्याण समिति के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थाओं के समन्वित प्रयासों से जरूरतमंद एवं संकटग्रस्त बच्चों को समय पर विधिक सहायता और संरक्षण उपलब्ध कराया जा सकता है।
इस अवसर पर जिला न्यायाधीश श्री अनिल चौधरी ने बाल कल्याण समिति खंडवा द्वारा बच्चों के संरक्षण, पुनर्वास, बाल अधिकारों की रक्षा तथा बाल हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने समिति के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताते हुए बाल हितों के लिए संस्थागत समन्वय की भूमिका को रेखांकित किया।
इस अवसर पर न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के सदस्य स्वप्निल जैन एवं पैरालीगल वॉलंटियर (पीएलवी) मनोज वर्मा भी उपस्थित रहे।
