*पशु चोरी (बकरी चोरी) करने वाले दो आरोपी किल्लोद पुलिस की गिरफ्त में*
खंडवा//ग्राम किल्लोद निवासी फरियादी द्वारा आज दिनांक 30.10.26 को थाना किल्लोद पर पर रिपोर्ट किया की उसके घर के सामने से 1 सफेद रंग का बकरा कीमती 12000 रुपये का अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना में संदेही आरोपी धनराज पिता कैलाश निवासी किल्लौद एवं राधेश्याम पिता जगराम निवासी ग्राम किल्लौद द्वारा उक्त पशु चोरी किया जाना पाया गया। आरोपीगण से चोरी गया बकरा कीमती 12000 रूपये का बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

