⚡ बड़ी खबरें
• दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण समिति की बैठक संपन्न• कांग्रेस सेवादल में खंडवा के राजकुमार कैथवास,राम वर्मा को मिली जिम्मेदारी• *दीपावली पर्व के दौरान बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खण्डवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, बाजारों में किया भ्रमण**• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल भ्रमण अभियान*• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत तेलिया बाबा आश्रम एवं शनि मंदिर के समीप दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण*• *खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, मांधाता पुलिस ने 5.720 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
होम » India » ई-विधान प्रशिक्षण भोपाल के कार्यक्रम में शामिल हुईं विधायक कंचन तनवे।

ई-विधान प्रशिक्षण भोपाल के कार्यक्रम में शामिल हुईं विधायक कंचन तनवे।

ई-विधान प्रशिक्षण भोपाल के कार्यक्रम में शामिल हुईं विधायक कंचन तनवे।

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया शुभारंभ, विधायी कार्यों को डिजिटल बनाने पर जोर।

खंडवा।प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही को डिजिटल और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में गुरुवार को ई-विधान प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर खंडवा विधायक कंचन तनवे ने भी सहभागिता की।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में खंडवा विधायक कंचन तनवे भी शामिल हुई और उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भी मुलाकात की। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विधायकों को ई-विधान प्रणाली की कार्यप्रणाली से परिचित कराना है। इसके माध्यम से विधानसभा के कामकाज में तकनीक का उपयोग बढ़ाने, कार्यवाही को सरल बनाने और विधायी प्रक्रियाओं को अधिक व्यवस्थित करने पर जोर दिया जा रहा है।
ई-विधान प्रणाली के जरिए विधानसभा की कार्यवाही को डिजिटल माध्यम से संचालित करने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। इससे कागजी प्रक्रियाओं पर निर्भरता कम करने और विधायी कार्यों को अधिक सुगम बनाने में मदद मिल सकती है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि वर्तमान समय में सरकारी कामकाज में तकनीक का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में विधानसभा की कार्यप्रणाली को आधुनिक तकनीक से जोड़ना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशिक्षण के जरिए विधायकों को इस प्रणाली के उपयोग की जानकारी देकर विधानसभा के कामकाज को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*शराब मे किटनाशक दवा मिलाकर भाई एवं चचेरे भाई की हत्या कारित करने वाले अभियुक्त को दोहरा आजीवन कारावास*
*शराब मे किटनाशक दवा मिलाकर भाई एवं चचेरे भाई की हत्या कारित करने वाले अभियुक्त को दोहरा आजीवन कारावास*
अगली खबर (Next) »
जिला अस्पताल खंडवा में ऑटो स्टैंड तैयार, मरीजों एवं परिजनों को मिलेगी सुविधा, यातायात जाम से मिलेगी राहत*
जिला अस्पताल खंडवा में ऑटो स्टैंड तैयार, मरीजों एवं परिजनों को मिलेगी सुविधा, यातायात जाम से मिलेगी राहत*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)