*यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान के अंतर्गत चार पहिया वाहनों में अनियमित लाईट के विरुद्ध की कार्यवाही*
खंडवा//
पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशानुसार एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय के मार्गदर्शन में थाना यातायात खंडवा द्वारा विशेष अभियान चलाकर अनियमित लाईट (लाल, पीली, सफेद या नीली लाईट) का प्रयोग करने वाले वाहनों पर कार्यवाही की गई।
इस अभियान में *धारा 108/177 मोटर व्हीकल एक्ट* के अंतर्गत कुल *09 चालान* बनाए गए, जिनसे कुल *₹27,000/- समन शुल्क* वसूल किया गया।
*यातायात पुलिस खंडवा द्वारा आम नागरिकों से अपील है कि वे अपने वाहनों में अनियमित/तेज लाईटों का प्रयोग न करें, अन्यथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।*
