# पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने कोतवाली और मोघट रोड थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण

**लंबित अपराधों एवं शिकायतों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश**
खंडवा। पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने आज थाना कोतवाली एवं थाना मोघट रोड का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए लंबित अपराधों एवं शिकायतों के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया, थाना प्रभारी कोतवाली श्री प्रवीण आर्य एवं थाना प्रभारी मोघट रोड श्री विकास खिची उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने लंबित प्रकरणों एवं शिकायतों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र एवं अधिक से अधिक निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों के निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस आकस्मिक निरीक्षण का उद्देश्य थानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करना तथा लंबित अपराधों एवं शिकायतों के निराकरण में तेजी लाना रहा।
