*इमलीपुरा स्लॉटर हाउस का संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण, अनियमितताओं पर की गई कार्रवाई*
खंडवा//
शहर में व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने एवं अनियमितताओं पर प्रभावी कार्रवाई करने के उद्देश्य से थाना मोघट रोड खण्डवा की टीम द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट श्री बजरंग बहादुर, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री दुर्गेश आर्मो के नेतृत्व में पशु चिकित्सा विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीम के साथ इमलीपुरा स्थित स्लॉटर हाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही, मौके पर किए जा रहे नवीन अतिक्रमण को हटाते हुए उसे ध्वस्त किया गया।
*जिला प्रशासन, पुलिस, पशु चिकित्सा विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई का उद्देश्य निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करना तथा क्षेत्र में व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखना है।*
