होम » India » *अमृत हरित महाअभियान में खंडवा नगर निगम ने हासिल किया प्रदेश में प्रथम स्थान*

*अमृत हरित महाअभियान में खंडवा नगर निगम ने हासिल किया प्रदेश में प्रथम स्थान*

*अमृत हरित महाअभियान में खंडवा नगर निगम ने हासिल किया प्रदेश में प्रथम स्थान*

लक्ष्य 1,23,333 के विरुद्ध 1,40,812 पौधरोपण, 114 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज

खंडवा। अमृत हरित महाअभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम खंडवा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अभियान के तहत नगर निगम खंडवा को 1,23,333 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध निगम द्वारा 1,40,812 पौधों का रोपण किया गया। इस प्रकार निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 114 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की गई।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

अभियान की इस उल्लेखनीय प्रगति के पीछे महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के निरंतर निरीक्षण, सक्रिय नेतृत्व एवं सतत् अनुश्रवण (पर्स्यू) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके द्वारा अभियान की प्रगति की लगातार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लक्ष्य पूर्ति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिसके परिणामस्वरूप नगर निगम खंडवा ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधरोपण करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

नगर निगम द्वारा अमृत हरित महाअभियान के माध्यम से शहर में हरित क्षेत्र को बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिकों में पौधरोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में एकात्म धाम में मुख्यमंत्री मोहन यादव आज गुरुवार को भव्य “पंचायतन मंदिर” का करेंगे शिलान्यास,
अगली खबर (Next) »
गंगधार :•ईद मिलादुन्नबी के मौके पर रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित l
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)