⚡ बड़ी खबरें
होम » India » खंडवा पहुंचे फिल्म अभिनेता राजा मुराद, किशोर दा की समाधि पर दी श्रद्धांजलि।

खंडवा पहुंचे फिल्म अभिनेता राजा मुराद, किशोर दा की समाधि पर दी श्रद्धांजलि।

खंडवा पहुंचे फिल्म अभिनेता राजा मुराद, किशोर दा की समाधि पर दी श्रद्धांजलि।

किशोर कुमार की जन्मभूमि पहुंचकर अभिनेता ने की महान गायक की जमकर तारीफ, समाधि स्थल पर नमन कर साझा किए अपने विचार।

खंडवा। फिल्म जगत के चर्चित अभिनेता राजा मुराद बुधवार को खंडवा पहुंचे। यहां उन्होंने महान गायक एवं अभिनेता किशोर कुमार की समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राजा मुराद ने किशोर दा को याद करते हुए उनकी कला और व्यक्तित्व की जमकर सराहना की। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि फिल्म के प्रसिद्ध कलाकार राजा मुराद एवं अभिनेता अनिल धवन राजू चांदमल जैन के पोते सूरया शुभम के पुत्र मीवान बाबा के जन्म दिवस के अवसर पर कलाकार राजा मुराद एवं अनिल धवन खंडवा पहुंचे थे।
किशोर कुमार की समाधि स्थल पर पहुंचने के दौरान राजा मुराद ने कहा कि किशोर कुमार भारतीय फिल्म जगत की ऐसी महान शख्सियत थे, जिनकी आवाज और अभिनय की छाप आज भी लोगों के दिलों में कायम है। उन्होंने किशोर दा के खंडवा से जुड़ाव को भी याद किया और उनकी जन्मभूमि पर पहुंचने को अपने लिए विशेष अनुभव बताया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

राजा मुराद ने समाधि स्थल पर कुछ समय बिताया और किशोर कुमार को नमन किया। इस दौरान उन्होंने किशोर दा की प्रतिभा और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कला आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा बनी रहेगी। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि
राजा मुराद के खंडवा पहुंचने की जानकारी मिलते ही उनके प्रशंसकों में भी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने किशोर कुमार की समाधि स्थल से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और खंडवा को किशोर दा की स्मृतियों से जुड़ी महत्वपूर्ण नगरी बताया। सी एच ग्रुप के राजू चांदमल जैन, सद्भावना मंच संयोजक प्रमोद जैन, किशोर सांस्कृतीक प्रेरणा मंच के सचिव नारायण बाहेती प्रवक्ता सुनील जैन अनिल बाहेती एवं किशोर एवं संगीत प्रेमियों ने कलाकार राजा मुराद अनिल धवन का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर साझा वीडियो में राजा मुराद ने किशोर कुमार और खंडवा से जुड़े अपने विचार व्यक्त किए हैं।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
जैन समाज द्वारा मुनी रक्षा दिवस के रूप में 28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन पर्व।
जैन समाज द्वारा मुनी रक्षा दिवस के रूप में 28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन पर्व।
अगली खबर (Next) »
सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण, भक्ति में डूबा पूरा परिसर।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)