जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर बोहरा समाज ने निकाला भव्य जुलूस नगर के बौहरा समाज का हुआ स्वागत छोटे छोटे नन्हे बच्चों के हाथ दिखा तिरगा

0

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर बोहरा समाज ने निकाला भव्य जुलूस

बड़ौद। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पावन पर्व पर बोहरा समाज द्वारा बोहरा बाखल मस्जिद से भव्य जुलूस निकाला गया।

जुलूस में बाहर से आए स्काउट बैंड की आकर्षक धुनें और हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे युवाओं की

टोली आकर्षण का केंद्र रही। युवाओं ने राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया।

जुलूस हाटपुरा बाजार, कंकाली चौक, सदर बाजार, गांधी चौक और चूड़ी बाजार सहित प्रमुख मार्गों से होता हुआ बोहरा मस्जिद पहुंचा।

मार्ग में सर्व समाज, नगर परिषद, कांग्रेस, हिंदू संगठनों और नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

मस्जिद पहुंचने पर समाज की ओर से जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पुलिस अधिकारियों और पत्रकारों का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। ताल से पधारे आमिल साहब बुरहानुद्दीन ने देश में अमन-चैन और शांति की दुआ की और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर मल्ला फकरुद्दीन भाई, शेख नजर हुसैन, सेक्रेटरी सैफुद्दीन भाई, जौहर भाई, पार्षद बुरहान भाई सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *