⚡ बड़ी खबरें
होम » India » विश्व हिंदू परिषद मालवा क्रांति का एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण वर्ग संपन्न।

विश्व हिंदू परिषद मालवा क्रांति का एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण वर्ग संपन्न।

विश्व हिंदू परिषद मालवा क्रांति का एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण वर्ग संपन्न।

खंडवा। विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी अगस्त माह की प्रांत बैठक होने के बाद 8 आयामों का एक दिवसीय विशेष वर्ग लॉ कॉलेज में आयोजित किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि वर्ग में सेवा, समरसता,धर्मप्रसार, गो रक्षा, प्रचार प्रसार, विशेष सम्पर्क, सत्संग, नैतिक शिक्षा विभाग के प्रांत से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारियों को अपेक्षित किया गया। उद्घाटन सत्र में प्रांत के संगठन मंत्री खगेन्द्र भार्गव ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि कार्यकर्ता को अपनी वाणी का उपयोग बहुत सोच विचार कर करना चाहिए। संगठन में व्यक्ति का नहीं विचारों का प्रचार होना चाहिए। सेवा विभाग के वर्ग में क्षेत्र प्रमुख विभूति भूषण पाण्डेय ने कहा कि ,अभावों की पूर्ति ही सेवा है। सेवा के माध्यम से सक्षम संगठित और जागृत समाज किया जा सकता है। सेवा विभाग के वर्ग में प्रांत टोली से 11 पदाधिकारियों के साथ ही विभाग स्तर के 4 और जिलों के 19 पदाधिकारी उपस्थित रहे , कुल 18 जिलों के कार्यकर्ताओं ने प्रतिनिधित्व किया। प्रांत में शिक्षा, स्वास्थ,स्वावलम्बन ओर सामाजिक सेवा कार्यों के माध्यम से हजारों लोग लाभान्वित हो रहे है। श्रद्धेय अशोक जी सिंहल जन्म शताब्दी वर्ष में 100 नए सेवा कार्य, 100 संस्कार शालाओ और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर 100 स्थानों पर अशोक वाटिका बनाने का लक्ष्य पूर्ण करने का संकल्प लिया। प्रांत प्रमुख मुकेश चौधरी ने बताया कि प्रांत में वर्तमान में 123 सेवा कार्य स्थाई रूप से चल रहे है। सेवा के माध्यम से वर्ष भर में 105 उपक्रम चलाए गए जिनसे 2065 लोग लाभान्वित हुए। चयनित जिलों ओर प्रखंडों में शीघ्र सेवा कार्य की योजना बनाई गई विहिप द्वारा हितचिंतकों को जोड़ने के लिए चलाए जाने वाले अभियान में सभी सेवा कार्यकर्ताओं से बढ़ चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। बैठक में प्रांत के अध्यक्ष मुकेश जैन, प्रांत कोषाध्यक्ष गिरधारी कुमावत, प्रांत सह प्रमुख आरती जायसवाल, प्रांत सह प्रमुख आशुतोष सिंह शेखावत, प्रांत सेवा टोली से प्रकाश सेवानी, सुमेर सिंह फौजी, धर्मेंद्र पंड्या, ज्योति श्रीवास्तव, श्रीकुंज गुप्ता, राजेंद्र पाल, भानुसिंह राजपूत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वर्ग संचालन आरती जायसवाल एवं आशुतोष सिंह जी शेखावत ने किया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
नंद विहार में नंदेश्वर महादेव का महाकाल स्वरूप में श्रृंगार।
अगली खबर (Next) »
क्षेत्र की सुख समृद्धि खुशहाली के लिए सांसद श्री पाटिल ने की ओंकारेश्वर पार्वती परिक्रमा एवं पूजा अर्चना।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)