⚡ बड़ी खबरें
होम » India » *श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ समिति की तैयारी बैठक सम्पन्न*

*श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ समिति की तैयारी बैठक सम्पन्न*

*श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ समिति की तैयारी बैठक सम्पन्न*

*पू. देवी कृष्णप्रिया जी के श्रीमुख से होगी श्रीमद भागवत कथा*

खंडवा। श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ समिति, खंडवा के तत्वावधान में शहर में भव्य श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर सुप्रसिद्ध कथावाचिका परमपूज्या देवी कृष्णप्रिया जी अपने श्रीमुख से भक्तों को कथा रसपान कराएंगी।जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी नारायण बाहेती व सुनील जैन ने बताया कि
इस भव्य धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान राजेन्द्रकुमार सुवालाल अग्रवाल एवं
संतोषकुमार सुवालाल अग्रवाल (नयन एग्रो लिमिटेड, खंडवा) रहेंगे।
यह सात दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 सितम्बर 2026 से 7 सितम्बर 2026 तक आयोजित होगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक रहेगा। आयोजन स्थल पुरानी अनाज मंडी प्रांगण, खंडवा निर्धारित किया गया है।
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कथा के दौरान संत कृष्णा प्रिया जी द्वारा सुंदर भजनों के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, लीलाए, जीवन दर्शन एवं भागवत महिमा का संगीतमय विस्तृत वर्णन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति एवं जीवन मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
समिति पदाधिकारियों की बैठक में सर्व सम्मति से मनोनीत अध्यक्ष उत्तम मित्तल,सचिव शैलेन्द्र अग्रवाल,कोषाध्यक्ष घनश्याम शाह,संरक्षक हरिप्रसाद बंसल,रामस्वरूप बाहेती, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, पंकज शाह,सहसचिव विनोद अग्रवाल,ललित सेन, सह कोषाध्यक्ष सुरेश शाह,मीडिया प्रभारी नारायण बाहेती, सुनील जैन
कार्यकारिणी पंकज मुंदड़ा,योगेंद अग्रवाल, सुनील बंसल,ओमप्रकाश अग्रवाल,गोपाल शर्मा,सुधीर दलाल,अनिल बाहेती, राजेन्द्र गर्ग,अनिल मित्तल, मनोज शाह,सुनील गुप्ता,वीरेंद्र अग्रवाल, नरेश मित्तल, राजेश अग्रवाल, शिव तिवारी,संदीप माहेश्वरी, विजय राठी ,सुशील मण्डलोई ने भागवत कथा के कार्यो व व्यवस्था का दायित्व निर्धारित किया।
उत्तम मित्तल,शैलेन्द्र अग्रवाल,राजेन्द्रप्रसाद अग्रवाल, सुनील बंसल,ओमप्रकाश अग्रवालराजेन्द्र अग्रवाल,पंकज शाह,विनोद अग्रवाल, राजेश अग्रवाल कृष्णदास हूरकट ,सुरेश शाह,नारायण बाहेती, सुनील जैन ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में प्रमिला शर्मा,आशा अग्रवाल,रीना गिलड़ा,प्रिया जाखेटीया ,माया अग्रवाल, मंजू गुप्ता ,अलका अग्रवाल,नीलू अग्रवाल, उपस्थित रही।समिति ने शहरवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर इस पावन अवसर को सफल बनाने एवं धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*लायन्स भोजन सेवा केंद्र ने मनाया 27 वा स्थापना दिवस*
अगली खबर (Next) »
नंद विहार में नंदेश्वर महादेव का महाकाल स्वरूप में श्रृंगार।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)