⚡ बड़ी खबरें
होम » India » 1 सितंबर से अनाज मंडी में गूंजेगा भागवत कथा का अमृत।

1 सितंबर से अनाज मंडी में गूंजेगा भागवत कथा का अमृत।

1 सितंबर से अनाज मंडी में गूंजेगा भागवत कथा का अमृत।

देवी कृष्णप्रिया जी करेंगी श्रीमद्भागवत कथा का रसपान, सात दिन तक चलेगा धार्मिक आयोजन

खंडवा। शहर की पुरानी अनाज मंडी जल्द ही श्रीमद्भागवत कथा के आध्यात्मिक रंग में रंगने वाली है। श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ समिति के तत्वावधान में 1 से 7 सितंबर तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। सुप्रसिद्ध कथावाचिका परमपूज्या देवी कृष्णप्रिया जी अपने श्रीमुख से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगी।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

दोपहर 2.30 से शाम 6 बजे तक कथा

आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी नारायण बाहेती व सुनील जैन ने बताया कि कथा का आयोजन पुरानी अनाज मंडी प्रांगण में होगा। प्रतिदिन दोपहर 2.30 बजे से शाम 6 बजे तक श्रद्धालु कथा का लाभ ले सकेंगे।

कृष्ण लीलाओं से जीवन दर्शन तक

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाली कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ उनकी लीलाओं, जीवन दर्शन और श्रीमद्भागवत की महिमा का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति के साथ जीवन को सही दिशा देने का संदेश भी मिलेगा।

अग्रवाल परिवार रहेगा मुख्य यजमान

इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान राजेंद्रकुमार सुवालाल अग्रवाल एवं संतोषकुमार सुवालाल अग्रवाल (नयन एग्रो लिमिटेड, खंडवा) रहेंगे। समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

समिति की बैठक में तैयारियों पर मंथन

आयोजन की तैयारियों को लेकर समिति पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें उत्तम मित्तल, शैलेंद्र अग्रवाल, चंद्रप्रकाश शाह, राजेंद्रप्रसाद अग्रवाल, पंकज शाह, विनोद अग्रवाल, ललित सेन, हरिप्रसाद बंसल, अनिल बाहेती, रामस्वरूप बाहेती, सुरेश शाह, नारायण बाहेती और सुनील जैन ने व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव दिए।

समिति ने शहरवासियों से सपरिवार कथा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने और आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
सामाजिक समरसता के भाव को लेकर गांव-गांव घूम रही कलश वंदन यात्रा।
अगली खबर (Next) »
चूड़ियों से सजे हिंडोले में विराजे ठाकोरजी, मनाया पुष्टि मार्ग स्थापना दिवस
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)