होम » India » साधना उपाध्याय को छठवीं बार राष्ट्रपति के समक्ष गणगौर नृत्य की प्रस्तुति का अवसर।

साधना उपाध्याय को छठवीं बार राष्ट्रपति के समक्ष गणगौर नृत्य की प्रस्तुति का अवसर।

साधना उपाध्याय को छठवीं बार राष्ट्रपति के समक्ष गणगौर नृत्य की प्रस्तुति का अवसर।

राष्ट्रपति भवन में चतुरंग कार्यक्रम के तहत निमाड़ के लोकनृत्य की दी प्रस्तुति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कलाकारों को दिया स्नेह भोज।

खंडवा। निमाड़ की लोक संस्कृति और परंपरा को देश के सर्वोच्च संवैधानिक मंच तक पहुंचाने वाली लोक कलाकार साधना उपाध्याय ने एक बार फिर गौरव बढ़ाया। 17 अगस्त 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित चतुरंग कार्यक्रम के तहत साधना उपाध्याय ने हेमंत उपाध्याय एवं नातिन गौरी काजवे के साथ निमाड़ का पारंपरिक गणगौर नृत्य प्रस्तुत किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि यह छठवीं बार है, जब साधना उपाध्याय एवं उनकी टीम को महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष गणगौर नृत्य प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

कई राष्ट्रपतियों के समक्ष दे चुकी हैं प्रस्तुति

साधना उपाध्याय इससे पहले विभिन्न अवसरों पर तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और रामनाथ कोविंद के समक्ष भी गणगौर नृत्य की प्रस्तुति दे चुकी हैं। इसके अलावा केन्या के राष्ट्रपति के समक्ष भी उन्होंने निमाड़ी लोकनृत्य प्रस्तुत कर भारतीय लोक संस्कृति की झलक दिखाई है।

राष्ट्रपति भवन में कलाकारों का सम्मान

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि राष्ट्रपति भवन में प्रस्तुति के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से कलाकारों के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर ने कलाकारों के लिए गौरव और सम्मान का क्षण दिया। साधना उपाध्याय की लगातार छठवीं राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुति को निमाड़ की लोक कला और संस्कृति के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

साधना उपाध्याय की प्रस्तुतियों के माध्यम से निमाड़ की पारंपरिक गणगौर संस्कृति देश के महत्वपूर्ण मंचों तक पहुंच रही है। राष्ट्रपति भवन में एक बार फिर निमाड़ी लोकनृत्य की प्रस्तुति ने क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
नाग पंचमी पर नाग मंदिरों में उमड़ी आस्था, दूध चढ़ाकर किया नागदेवता का पूजन
अगली खबर (Next) »
श्रावण सोमवार एवं नाग पंचमी पर सांसद, विधायक ने ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही शहर में भी कई धार्मिक आयोजनो में लिया भाग
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)