⚡ बड़ी खबरें
होम » India » जिला स्तरीय नारी शक्ति जागरण सम्मेलन में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश

जिला स्तरीय नारी शक्ति जागरण सम्मेलन में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश

जिला स्तरीय नारी शक्ति जागरण सम्मेलन में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश
खंडवा। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गायत्री परिवार शक्तिपीठ, खंडवा द्वारा जिला स्तरीय नारी शक्ति जागरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ परम पूज्य गुरुदेव के आशीष वचनों के साथ सामूहिक रूप से 24 गायत्री मंत्रों के उच्चारण से हुआ।
सम्मेलन में ग्रामीण महिला मंडलों से बड़ी संख्या में आई बहनों ने नारी शक्ति के उत्थान और परिवार निर्माण से जुड़े अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने बताया कि महिलाओं की छोटी-छोटी सकारात्मक पहल से घर-परिवार में सुख, शांति और संस्कारों का वातावरण निर्मित किया जा सकता है।
इस अवसर पर शांतिकुंज से आईं ब्रह्मवादिनी बहन सुनीता पाटीदार, संगीता बहन, देवयानी बहन एवं आशा शर्मा ने परम पूज्य गुरुदेव के विचारों और नारी जागरण से जुड़े संदेशों पर प्रकाश डाला।
गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी श्री देवा भावसार ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए महिला कार्यकर्ताओं ने लगातार 11 दिनों तक खंडवा नगर सहित विभिन्न गांवों में संपर्क कर मातृशक्ति को सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया। इसके परिणामस्वरूप सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही।
कार्यक्रम में गायत्री परिवार नारी जागरण समिति की बहनों श्रीमती रुपाली पटेल, निर्मला पटेल, उमा सोलंकी, अरुणा शर्मा, रेशम समेडिया, अनिता नागर, ज्योति राठौर, संगीता खेड़ेकर, संगीता पटेल, साधना सोनी, देव बाला शर्मा, शानू दुबे, सुनीता चौहान, ममता नामदेव, लता पटेल, सुरेखा, संध्या कुमरावत, अर्चना महाजन, शीला कुशवाह, मीरा सोनी, कंचन दशोरे, उमा पांचाल, वंदना यादव, चंचला भावसार, ममता बिल्लोरे, विनिता खले सहित विभिन्न गायत्री महिला मंडलों की बहनों की उपस्थिति रही।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*सद्भावना मंच का एक शाम देशभक्तों के नाम कार्यक्रम संपन्न*
अगली खबर (Next) »
*खण्डवा पुलिस का वारंटियों के धरपकड़ का अभियान “ऑपरेशन खोज” लगातार जारी, तामिल हुए 30 वर्ष पुराने प्रकरण सहित 02 स्थायी वारण्ट*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)