⚡ बड़ी खबरें
होम » India » पुलिस सहायता से वृद्ध महिला एवं पोती मिलीं परिजनों से

पुलिस सहायता से वृद्ध महिला एवं पोती मिलीं परिजनों से

पुलिस सहायता से वृद्ध महिला एवं पोती मिलीं परिजनों से
खण्डवा,ओंकारेश्वर। श्रावण माह एवं अवकाश के चलते तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में इन दिनों दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी दौरान कल रात्रि एक वृद्ध महिला, निवासी वाराणसी (उत्तर प्रदेश), अपनी पोती के साथ भीड़ में परिजनों से बिछड़ गईं। रात हो जाने और अत्यधिक भीड़ के कारण महिला का अपने परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा था।
मामले की जानकारी मिलने पर खंडवा पुलिस के उनि अविनाश भोपले एवं उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए वृद्ध महिला के परिजनों से संपर्क स्थापित किया। पूछताछ में परिजनों के भोपाल पहुंचने की जानकारी मिली।
इसके बाद पुलिस टीम ने मानवता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए वृद्ध महिला और उनकी पोती को सुरक्षित बस के माध्यम से भोपाल स्थित उनके परिजनों के पास रवाना किया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*श्रमिक हितों की मांगों को लेकर 17 अगस्त को खंडवा में भारतीय मजदूर संघ का आंदोलन*
अगली खबर (Next) »
कांग्रेस के द्वारा किए गए वंदे मातरम के अपमान को लेकर आज शाम 6:00 बजे घंटाघर से केवल राम चौराहे तक भाजपा एवं युवा मोर्चा द्वारा केंडल मार्च एवं विरोध प्रदर्शन।
कांग्रेस के द्वारा किए गए वंदे मातरम के अपमान को लेकर आज शाम 6:00 बजे घंटाघर से केवल राम चौराहे तक भाजपा एवं युवा मोर्चा द्वारा केंडल मार्च एवं विरोध प्रदर्शन।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)