⚡ बड़ी खबरें
होम » India » *हर घर तिरंगा अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया*

*हर घर तिरंगा अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया*

*हर घर तिरंगा अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया*
खंडवा। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आज शहर में प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार रथ के माध्यम से नगर के प्रत्येक वार्ड एवं मोहल्ले में पहुंचकर नागरिकों को अभियान से जुड़ने तथा अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

प्रचार रथ को महापौर  अमृता अमर यादव के नेतृत्व में हरी झंडी दिखाई गई। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, MIC सदस्य सोमनाथ काले, राजेश यादव, अनिल वर्मा, पार्षद मनोज मंडलोई, संतोष सारवान, मोनिका नीतीश बजाज, सादिक भाटिया, रानी वर्मा, मंगलेश शर्मा, ज्योति कन्हैया वर्मा, धर्मेंद्र पालीवाल, भाजपा कार्यकर्ता  ममता मोहे, एल्डरमैन शारदा कांडले, सुनीता दीपक राठौर, रानी उमेश वर्मा सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अभियान के दौरान प्रचार रथ के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति एवं हर घर तिरंगा अभियान में जनभागीदारी का संदेश पहुंचाया जाएगा।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*खंडवा पुलिस द्वारा एक सप्ताह के भीतर आबकारी, सट्टा एवं जुआ अधिनियम के तहत 58 आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही।*
*खंडवा पुलिस द्वारा एक सप्ताह के भीतर आबकारी, सट्टा एवं जुआ अधिनियम के तहत 58 आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही।*
अगली खबर (Next) »
माखनलाल चतुर्वेदी गर्ल्स गर्ल्स कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर प्रयास
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)