होम » India » कलेक्टर श्री लंगेह ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का लिया जायजा

कलेक्टर श्री लंगेह ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का लिया जायजा

कलेक्टर श्री लंगेह ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का लिया जायजा

भुवनेश्वर यादव:- महासमुंद (त्रिलोक न्यूज)

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

 

महासमुंद कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज मिनी स्टेडियम में 80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंच की व्यवस्था, बेरिकेटिंग और मैदान की स्थिति का विस्तार से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय तरीके से आयोजित करने समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच की सजावट और आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, उन्होंने बेरिकेटिंग को सुव्यवस्थित रखने और आगंतुकों के लिए समुचित व्यवस्थाओं जैसे बैठने, पेयजल, और प्रवेश-निकास की सुगमता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, पुलिस विभाग, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास विभाग एवं अन्य विभागों के जिला अधिकारी और आयोजन से जुड़े विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम को देशभक्ति से ओत-प्रोत और स्थानीय संस्कृति को महत्व को प्राथमिकता देते हुए आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त मात्रा में ओआरएस रखने तथा एक मेडिकल टीम तैनात करने के निर्देश दिए हैं। मौसम को देखते हुए सभी पंडाल वाटर प्रूफ बनाने कहा गया है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यशाला आयोजित
अगली खबर (Next) »
जीवन दीप समिति की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)