होम » India » राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यशाला आयोजित

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यशाला आयोजित

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यशाला आयोजित

विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों की दी जानकारी, 5 एंटी टोबैको वालंटियर बनाए गए

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

 

 

भुवनेश्वर यादव:- महासमुंद (त्रिलोक न्यूज)

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशन में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महासमुंद में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती नीलू घृतलहरे के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के जिला नोडल अधिकारी डॉ. छत्रपाल चंद्राकर के सहयोग से आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से तंबाकू एवं धूम्रपान के दुष्प्रभाव, तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर रोग, नशा मुक्ति केंद्र में उपलब्ध सेवाओं तथा कोटपा अधिनियम, 2003 के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विद्यालय को तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान बनाने के निर्धारित मानकों से अवगत कराते हुए टीओएफईआई की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के 5 विद्यार्थियों को एंटी टोबैको वॉलंटियर नामित कर तंबाकू नियंत्रण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा तंबाकू मुक्त विद्यालय एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया। जिला स्वास्थ्य समिति महासमुंद द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे तंबाकू उत्पादों का सेवन न करें तथा युवाओं और बच्चों को भी तंबाकू की लत से बचाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
पार्कर्स कंसल्टिंग एंड वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की शाखा का हुआ शुभारंभ, रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर
अगली खबर (Next) »
कलेक्टर श्री लंगेह ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का लिया जायजा
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)