होम » India » मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को मिली एयर कंडीशंड बस की सौगात।

मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को मिली एयर कंडीशंड बस की सौगात।

मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को मिली एयर कंडीशंड बस की सौगात।

मंत्री डॉ. विजय शाह ने बस का लोकार्पण कर विद्यार्थियों के साथ कॉलेज परिसर का भ्रमण किया।

खंडवा। हरसूद विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह नवाचार के मामले में मशहूर है, जनहित की कई योजनाओं को प्रदेश में लागू करवाया, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि गुरुवार शाम को खंडवा के मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को नवाचार करते तेरा तुझको अर्पण क्या लगे मेरा एक विशेष सौगात दी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए जिला खनिज निधि से स्वीकृत वातानुकूलित बस का फीता काटकर लोकार्पण किया और इसके बाद मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ बस से कॉलेज परिसर का भ्रमण किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि लोकार्पण के इस कार्यक्रम में प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा तथा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर संजय दादू सहित अन्य डॉक्टर्स और विद्यार्थीगण भी मौजूद थे।
इस अवसर पर मंत्री डॉ. विजय शाह ने बताया कि इस एयर कंडीशंड बस के मिलने से मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को कॉलेज से जिला अस्पताल आने-जाने में काफी सुविधा होगी । उन्होंने बताया कि इस वातानुकूलित बस के लिए जिला खनिज निधि से कुल 27.70 लाख रुपए स्वीकृत किए गए थे। उन्होंने बताया कि इसी तरह की एक अन्य बस वन विभाग के इको पर्यटन बोर्ड को हरसूद विधानसभा क्षेत्र के लिए दी गई है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर शोध कर खंडवा के अमर यादव बने ‘डॉ. आशीष यादव’
अगली खबर (Next) »
World Breastfeeding Week Observed in Kantabanji Village 
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)