⚡ बड़ी खबरें
होम » India » किशोर दा के जन्म दिवस पर संगीत और गीतों भरा लाइव ऑर्केस्ट्रा का कार्यक्रम सपन्न।

किशोर दा के जन्म दिवस पर संगीत और गीतों भरा लाइव ऑर्केस्ट्रा का कार्यक्रम सपन्न।

किशोर दा के जन्म दिवस पर संगीत और गीतों भरा लाइव ऑर्केस्ट्रा का कार्यक्रम सपन्न।

गीत संगीत के इस कार्यक्रम में कलाकारों ने किशोर दा के गीत गाकर दादा को दी श्रद्धांजलि।

खंडवा।माणिक्य स्मारक वाचनालय में हरफानमौला कलाकार किशोर दा के जन्मदिवस पर योगेश गदले म्यूजिकल ग्रुप एवं सुरमई एंटरटेनमेंट के संयुक्त तत्वाधान में खंडवा एवं भोपाल के कलाकारों ने लाइव ऑर्केस्ट्रा पर किशोर दा के यादगार गीत गुनगुनाये और बड़ी धूमधाम से उनका जन्म दिवस मनाया।
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन और कमल नागपाल ने बताया कि इस अवसर पर योगेश गदले ने किशोर दा के चिर परिचित अंदाज में प्यारे बंधुओं एवं नीले नीले अंबर गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद में फूलों के रंग से,अरे दीवानो मुझे पहचानो ,भोले ओ भोले, क्या यही प्यार है, चिट्ठी आई है मुसाफिर हूं यारों ,जिंदगी प्यार का गीत है, ओ माझी रे, एक हसीना थी,कोरा कागज था यह मन मेरा चलते चलते मेरे ये गीत जैसे कई सुपरहिट गीत खंडवा के कलाकारों योगेश गदले,अशोक परवानी आशीष ढोके, राजेश शर्मा, शैला शुक्ला , संजय कश्यप, विवेक शर्मा, किरण मराठा, अंकुश पटेल आदि ने किशोर दा के गीत गुनगुनाए वही भोपाल से आए आनंद चंदेश्री,राजू जी, नरेंद्र कल्याणजी एवं सुनीता जी ने किशोर दा को याद किया।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि गीत संगीत के इस कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे सी एच ग्रुप के चेयरमैन राजेंद्र चांदमल जैन, सद्भावना मंच के अध्यक्ष प्रमोद जैन व दिनेश पालीवाल रहे।
लाइव ऑर्केस्ट्रा की टीम में कीबोर्ड पर राजू नायर इंदौर,योगेश पाचौरे खंडवा, ऑक्टोपैड पर सचिन मोरे इंदौर, गिटार पर मोनू जादम इंदौर,कांगो पर अश्विन कनारे इंदौर,ढोलक एवं बांगो पर सागर राठौर खंडवा रहे।साउंड श्याम चेतन सैनी का रहा एवं मंच संचालन हिमांशु गीते ने किया। समाजसेवी सुनील जैन और कमल नागपाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का खंडवा की संगीत प्रेमी जनता ने भरपूर आनंद लिया।कार्यक्रम देर रात तक चला। उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं आभार ग्रुप संयोजक योगेश गदले ने माना।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा शास कमला नेहरू स्कूल छात्रों को वाटर बेग वितरण*
अगली खबर (Next) »
कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर शोध कर खंडवा के अमर यादव बने ‘डॉ. आशीष यादव’
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)