⚡ बड़ी खबरें
होम » India » खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयास से पुणे जबलपुर ट्रेन का खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज स्वीकृत हुआ।

खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयास से पुणे जबलपुर ट्रेन का खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज स्वीकृत हुआ।

खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयास से पुणे जबलपुर ट्रेन का खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज स्वीकृत हुआ।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को पत्र भेज जानकारी दी

खंडवा। लंबे समय से पुणे जबलपुर ट्रेन की खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज की सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा की जा रही मांग को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वीकृति दे दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को स्वीकृति का पत्र सांसद पाटिल को भेजा है। प्रवक्ता सुनील जैन और मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल पुणे जबलपुर साप्ताहिक ट्रेन का खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज देने की मांग को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल बोर्ड के अधिकारियों से मुलाकात करते रहे हैं। तथा कई पत्र प्रेषित कर चुके थे। गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा लिखित पत्र सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को प्राप्त हुआ है जिसमें पुणे जबलपुर साप्ताहिक ट्रेन का खंडवा स्टेशन पर स्टॉपेज स्वीकृति प्रदान करने की बात कही गई है। रेल विभाग शीघ्र इसके स्टॉपेज की तारीख की घोषणा करेगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि
पुणे जबलपुर साप्ताहिक ट्रेन के प्रारंभ होने से खंडवा की जनता को पुणे जबलपुर आने जाने में सुविधा होगी। खासकर विद्यार्थी नौकरी पेशा वर्ग इलाज के लिए आने जाने वालों को सुविधा का लाभ मिलेगा। खंडवा से पुणे जाने के लिए प्रति रविवार रात्रि 7.45 बजे के लगभग यह ट्रेन रवाना होकर सुबह 6.25 बजे पुणे पहुंचेंगी। वापसी में सोमवार को पुणे से दिन में 11.20 बजे निकलकर खंडवा रात्रि 10 बजे आगमन कर सुबह 6 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*13 वर्षीय रचित मेहता ने सिर्फ गर्म जल पर पूर्ण किये 9 दिवसीय उपवास के कठोर तप*
अगली खबर (Next) »
*लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा शास कमला नेहरू स्कूल छात्रों को वाटर बेग वितरण*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)