⚡ बड़ी खबरें
होम » India » फूलों के रंग से दिल की कलम से संगीत के इस कार्यक्रम में देर रात तक श्रोताओं ने लिया गीतों का आनंद।

फूलों के रंग से दिल की कलम से संगीत के इस कार्यक्रम में देर रात तक श्रोताओं ने लिया गीतों का आनंद।

फूलों के रंग से दिल की कलम से संगीत के इस कार्यक्रम में देर रात तक श्रोताओं ने लिया गीतों का आनंद।

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दादा सांई सेवा समिति के द्वारा किशोर दा के जन्म दिवस पर केक काटकर गाये गीत।

अतिथि के रूप में पहुंची विधायक कंचन तनवे ने भी आयोजकों को शुभकामनाए देते हुए गाया गीत।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा। देश के महान गायक हरफनमौला कलाकार किशोर दा का पूरे शहर में गीत और संगीत के माध्यम से बनाकर प्रेमियों ने गीत गाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि किशोर दा के जन्म दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री दादा साईं सेवा समिति के तत्वाधान में खंडवा के प्रसिद्ध गायक मिनी किशोर राजा शर्मा एवं उनकी ऑर्केस्ट्रा टीम के द्वारा केवल राम पेट्रोल पंप चौराहे पर बड़ी संख्या में उपस्थित संगीत प्रेमियों के बीच गायक गायिकाओं ने शानदार गीतों की प्रस्तुति दी। दादा साई समिति संयोजक ईश्वर डिंडोरे ने बताया कि प्रतिवर्ष किशोर दा के जन्म दिवस के अवसर पर किशोर दा के पुश्तेनी मकान के समीप गीत और संगीत के माध्यम से किशोर दा को गीत सुनकर केक काट कर उनका जन्म दिवस मनाया जाता है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि फूलों के रंग से दिल की कलम से के संगीत कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने कार्यक्रम आयोजको को शुभकामना देते हुए किशोर दा का लोकप्रिय गीत चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना गाया। शहर के मशहूर गायक राजा शर्मा,सुनील सोमानी, संजय मोदी राज, हर्षित शर्मा, सतीश पटेल,श्रीमती सीमा जोशी, सरिता मैडम, संगीता एकले, एवं ममता मैडम ने, अपनी शानदार आवाज में किशोर दा के गाए गीत घुंघरू की तरह बजता ही रहा हूं देखा एक ख्वाब तो सिलसिले हुए, अरे दीवानो मुझे पहचानो, आचल के तुझे, पल पल दिल के पास, कभी अलविदा ना कहना जैसे शानदार गीतों की प्रस्तुति देकर किशोर दा को श्रद्धांजलि अर्पित की आधी रात तक गीत संगीत के इस कार्यक्रम में संगीत प्रेमी गीतों का आनंद लेते रहे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अतिथियों व कलाकारों का स्वागत ईश्वर डिंडोरै, राजा शर्मा द्वारा किया गया। आयोजित संगीत के संगीत के कार्यक्रम में विधायक कंचन तनवे के साथ हरीश कोटवाले, प्रवक्ता सुनील जैन, हरिश सेन, महेश जयसवाल, संदेश गुप्ता के साथ ही हजारों की संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित रहैं।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*खंडवा के थाना पिपलोद क्षेत्र में परिजन की डांट से नाराज 13 वर्षीय बालक घर से निकलकर रास्ता भटका, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया।*
अगली खबर (Next) »
बुधवार को खंडवा से मुंबई रवाना होने के पूर्व विनोद राठौड़ मंच के सदस्यों के साथ मीडिया के समस्त साथियों को दिया धन्यवाद।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)