⚡ बड़ी खबरें
होम » India » तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत् चिकित्सा अधिकारियों को दी ट्रेनिंग

तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत् चिकित्सा अधिकारियों को दी ट्रेनिंग

तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत् चिकित्सा अधिकारियों को दी ट्रेनिंग
—
खण्डवा//राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय के मीटिंग हाॅल में जिलें के चिकित्सा अधिकारियों को तंबाकू उत्पादों के उपयोग से होने वालें दुष्प्रभावों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. ओ. पी. जुगतावत ने चिकित्सा अधिकारियो को अस्पताल में आने वाले मरीजों को तंबाकू उत्पादों के सेवन से स्वास्थ्य पर होने वाले प्रभावों की जानकारी देकर उन्हें इन उत्पादों का सेवन न करने के लिए प्रेरित करने को कहा। इस दौरान जिला परिवार कल्याण अधिकारी डाॅ.रश्मि कौशल और जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी भी मौजूद थें।
नोडल अधिकारी डाॅ. सुजीत वर्मा ने प्रशिक्षण में बताया कि चबाने वाला तंबाकू का अत्याधिक उपयोग चिंतनीय है। तंबाकू के सेवन से कैंसर समेत कई बीमारियां हो रही हैं, इसलिए तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता लाना भी बहुत जरूरी है। सबसे आवश्यक है कि युवा पीढ़ी को तंबाकू उत्पादों का सेवन करने से बचाएं। इसके लिए सामूहिक सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि तम्बाकू एक धीमा जहर है, तम्बाकू के खाने या धूम्रपान करने से होने वाले नुकसान बहुत है जबकि फायदा कुछ भी नहीं । कैंसर होने पर आर्थिक हानि तो होती ही है, पूरा परिवार भी बिखर जाता है । तम्बाकू एवं तम्बाकू युक्त गुटको के निरंतर सेवन से ओरल कैंसर जैसे असाध्य रोग से ग्रस्त होकर बहुत से देशवासी असमय काल के गाल में समा रहे है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*पॉक्सो पीड़ितों को संवेदनशील एवं समयबद्ध न्याय दिलाने में सपोर्ट पर्सनों की भूमिका निर्णायक : प्रवीण शर्मा*
अगली खबर (Next) »
एस एन कॉलेज में आई सी आई सी आई बैंक की प्लेसमेंट ड्राइव सम्पन्न
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)