⚡ बड़ी खबरें
होम » India » *खंडवा पुलिस द्वारा श्रावण मास में कावड़ यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से रोड एवं पार्किंग क्षेत्र का किया निरीक्षण*

*खंडवा पुलिस द्वारा श्रावण मास में कावड़ यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से रोड एवं पार्किंग क्षेत्र का किया निरीक्षण*

*खंडवा पुलिस द्वारा श्रावण मास में कावड़ यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से रोड एवं पार्किंग क्षेत्र का किया निरीक्षण*

जिला खंडवा

खंडवा पुलिस द्वारा श्रावण मास के पावन अवसर पर कावड़ यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए उनकी सुरक्षा, सुविधा एवं सुव्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियाँ की जा रही हैं।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय एवं एनएचएआई टीम द्वारा क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कावड़ यात्रा मार्ग, प्रमुख सड़कों, संवेदनशील स्थानों एवं चिन्हित पार्किंग स्थल का अवलोकन कर अधिकारियों द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, संभावित भीड़ को नियंत्रित करने, मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने एवं श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान पार्किंग स्थलों की क्षमता, प्रवेश एवं निकास मार्ग, संकेतक बोर्ड, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं साफ-सफाई की व्यवस्था
का भी निरीक्षण कर संबंधित विभागों को आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, कावड़ यात्रियों के लिए पृथक पैदल मार्ग, वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था, भारी वाहनों के डायवर्जन एवं वैकल्पिक मार्गों के उपयोग की योजना पर भी विशेष जोर दिया गया।

पुलिस विभाग द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, प्रशासन का सहयोग करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे कावड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जा

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
गुरुपूर्णिमा पर रेड क्रॉस सोसायटी एवं सेवा भारती द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया लाभ
अगली खबर (Next) »
वर्षा ऋतु में जलजनित मौसमी बीमारियों की रोकथाम के उपाय करें
वर्षा ऋतु में जलजनित मौसमी बीमारियों की रोकथाम के उपाय करें
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)