⚡ बड़ी खबरें
होम » India » महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई

महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई

महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई

महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई
—
खण्डवा//उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुँच चुकी है। प्रदेश के शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए 31 जुलाई 2026 अंतिम तिथि निर्धारित है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश तिथि बढ़ाए जाने की कोई संभावना नहीं है, इसलिए जिन विद्यार्थियों ने अभी तक प्रवेश नहीं लिया है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी प्रवेश प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें। प्रदेश में उच्च शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों का उत्साह निरंतर बना हुआ है।
प्रदेश के अनेक शासकीय महाविद्यालयों में लोकप्रिय पाठ्यक्रमों की अधिकांश सीटें भर चुकी हैं और अंतिम दिनों में भी प्रवेश प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी महाविद्यालयों में प्रवेश सहायता केन्द्र एवं हेल्पडेस्क सक्रिय हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अंतिम समय तक प्रतीक्षा न करें और 31 जुलाई से पहले ही अपनी पसंद के महाविद्यालय एवं पाठ्यक्रम में प्रवेश सुनिश्चित कर लें। निर्धारित तिथि के बाद प्रवेश का अवसर उपलब्ध नहीं होगा, इसलिए यह उच्च शिक्षा से जुड़ने का अंतिम अवसर है।

 

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कमल यूथ क्लब का आयोजित हुआ दो दिवसीय विशाल भंडारा*
अगली खबर (Next) »
1 आरोपी जिला बदर किया गया
1 आरोपी जिला बदर किया गया
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)