होम » India » *आज होगा श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा विराम*

*आज होगा श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा विराम*

*आज होगा श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा विराम*

खंडवा। दादाजी दरबार गुरु के समक्ष कभी भी खाली हाथ न जाये, बड़ी श्रध्दापूर्वक घर से मालपुआ या हलवा ही ले जाकर धूनीमाई में समर्पित करे। अपनी मनोकामना पूर्ण करना हो तो सीधे बडे़ दादाजी के समक्ष नहीं जाये बल्कि अपनी बात छोटे दादाजी के पास जाकर कहें वह अवश्य पूरी होगी। प्रत्येक्ष को प्रमाण की आवयश्कता नहीं होती। यह अमृतवाणी वर्षा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शिवसेना के तत्वावधान में नगर में पहली बार महादेवगढ़ के सामने स्थित पुरानी अनाज मंडी प्रांगण में श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय भव्य संगीतमय चरित्र अमृत कथा में उपस्थितों पर भागवताचार्य पं. श्री राकेश तिवारी खंडवा व्दारा द्वितीय दिवस कथा वाचन करते हुए की। शिवसेना प्रवक्ता निर्मल मंगवानी और जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि आज बुधवार 29 जुलाई को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक श्रद्धालु विराम दिवस पर बडे दादाजी श्री गौरीशंकर महाराज हरिहर भोले भगवान व्दारा समाधि लेना, सवारी, दादाजी दरबार के प्रमुख नियम एवं अनेक चमत्कारी चरित्रों का वाचन किया जाएगा। इस मौके पर हम पर कर देना धुनी वाले करम दादाजी दरबार चले आये हैं हम…, भजलो दादाजी का नाम भजलो हरिहर जी का नाम… आदि भजनों की प्रस्तुतियों पर दादाजी भक्त जमकर झूमे। इस अवसर पर सदभावना मंच संस्थापक प्रमोद जैन, डॉ जगदीशचंद्र चौरे, विष्णु अग्रवाल, निर्मल मंगवानी, गणेश भावसार आदि व्दारा शाल श्रीफल से कथा व्यास श्री तिवारी का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। शिवसेना के समस्त पदाधिकारी सदस्यों द्वारा धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि समय पर पहुंचकर इस दुर्लभ अवसर का लाभ उठाएं।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
तिरुपति बालाजी दर्शन करने के पश्चात सांसद श्री पाटिल पहुंचे दिल्ली।
अगली खबर (Next) »
जिला जेल खंडवा में बंदियों की स्वास्थ्य जाँच व उपचार शिविर संपन्न
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)