होम » India » कमलवार–अंबाजीत मार्ग बना कीचड़ का दलदल, ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत की उठाई मांग

कमलवार–अंबाजीत मार्ग बना कीचड़ का दलदल, ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत की उठाई मांग

 

 

चौपारण।प्रखंड की पाण्डेयबारा पंचायत अंतर्गत कमलवार चौक से अंबाजीत जाने वाले मुख्य मार्ग का शुरुआती हिस्सा इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क की जगह कीचड़ भरे रास्ते का दृश्य देखने को मिल रहा है, जिससे प्रतिदिन आवागमन करने वाले सैकड़ों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत ऐसी है कि राहगीरों का फिसलकर कीचड़ में गिरना आम बात हो गई है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और बाइक सवारों के लिए यह मार्ग दुर्घटना का कारण बनता जा रहा है। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। उनका कहना है कि लंबे समय से जनप्रतिनिधियों से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। फिलहाल ग्रामीणों ने सड़क पर डस्ट डलवाकर आवागमन सुचारु करने और तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने पाण्डेयबारा की मुखिया रेखा देवी से मुलाकात की। इस पर मुखिया ने बताया कि उक्त सड़क का निर्माण उनके फंड से नहीं होना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक की अनुशंसा पर सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब केवल कार्य शुरू होना शेष है। ग्रामीणों द्वारा सड़क पर डस्ट डलवाने की मांग पर मुखिया ने कहा कि इसके लिए उनके फंड में कोई प्रावधान नहीं है। हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी ग्राम सभा में इस मुद्दे को रखा जाएगा। यदि मनरेगा योजना के तहत यह कार्य संभव हुआ तो प्रस्ताव पारित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से दो-चार दिन धैर्य रखने की अपील की।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला के गंभीर आरोप, विधायक और थाना प्रभारी को लिया निशाने पर
अगली खबर (Next) »
उमवि हरिजन करमा में 35 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)