नगर में साध्वी भगवंत का मंगल प्रवेश, चातुर्मास का हुआ भव्य शुभारंभ

0

नगर में साध्वी भगवंत का मंगल प्रवेश, चातुर्मास का हुआ भव्य शुभारंभ

बड़ौद। परम पूज्य साध्वी भगवंत श्री जिन कीर्ति श्रीजी महाराज साहेब आदि ठाणा-2 का चातुर्मास हेतु बड़ौद नगर में सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर जैन समाज ने भव्य स्वागत कर धार्मिक आस्था का परिचय दिया।

प्रातःकाल विमलनाथ जिनालय में संघ की ओर से नवकारसी का आयोजन किया गया। इसके पश्चात बैंड-बाजों के साथ साध्वी भगवंत का सामैया निकाला गया, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ आनंदचंद्र आराधना भवन पहुंचा।

शोभायात्रा में महिला मंडल की सदस्याएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। वहीं बड़ी संख्या में समाजजनमालवा की नंदना, कोटि-कोटि वंदना के जयघोष लगाते हुए श्रद्धाभाव से यात्रा में सम्मिलित हुए। नगर के विभिन्न स्थानों पर

अगवानी की और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

आनंदचंद्र आराधना भवन पहुंचने के बाद अपने प्रथम प्रवचन में पूज्यश्री ने कहा कि यह चातुर्मास आत्मोत्थान का चातुर्मास होगा। जिस प्रकार वर्षा का जल गंदगी को साफ करता है, उसी प्रकार चातुर्मास में जिनवाणी आत्मा पर लगे कर्मरूपी मल का नाश करती है।

कार्यक्रम में डग, पिपलोन, आगर, इन्दोख सहित विभिन्न क्षेत्रों के जैन संघों के श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन संतोष जैन दादाभाई ने किया।

ट्रस्टी पंकज धिंग ने बताया कि चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन प्रातः 9-15 बजे से 10-15 बजे तक आनंदचंद्र आराधना भवन में पूज्यश्री के नियमित प्रवचन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें धर्मप्रेमी श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *