⚡ बड़ी खबरें
होम » India » श्रीरामानुज संस्कृत परिसर रीवा में नए शैक्षणिक सत्र से सभी पाठ्यक्रमों का संचालन सुनिश्चित किया जाए : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

श्रीरामानुज संस्कृत परिसर रीवा में नए शैक्षणिक सत्र से सभी पाठ्यक्रमों का संचालन सुनिश्चित किया जाए : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

त्रिलोक न्यूज़ मध्य प्रदेश सहायक प्रमुख प्रवीण कुमार दुबे 8839125553

 

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के श्रीरामानुज संस्कृत परिसर, लक्ष्मण बाग, रीवा के सुदृढ़ीकरण एवं संस्थागत विकास संबंधी प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए परिसर में आवश्यक शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों के सृजन का प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने तथा समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र से परिसर में प्रस्तावित सभी पाठ्यक्रमों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध एवं अकादमिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक मानव संसाधन समय पर उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मानकों एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप सभी आवश्यक पदों के सृजन एवं शीघ्र भर्ती की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि श्रीरामानुज संस्कृत परिसर वैदिक अध्ययन, संस्कृत, भारतीय दर्शन तथा भारतीय ज्ञान परम्परा के अध्ययन, अध्यापन और शोध का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। परिसर में वेद, वेदान्त, व्याकरण, साहित्य, ज्योतिष, योग, धर्म शास्त्र, वास्तु शास्त्र, संगीत, भारतीय ज्ञान परम्परा सहित विभिन्न विषयों के विभागों को सुदृढ़ कर उच्च गुणवत्ता वाला शैक्षणिक वातावरण विकसित किया जाएगा। बैठक में अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा श्री अनुपम राजन तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
अगली खबर (Next) »
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 82.70 लाख से अधिक किसानों को 3308 करोड़ रूपए अंतरित
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)