⚡ बड़ी खबरें
होम » India » मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा: खंडवा में बनेगी विशेष सशस्त्र बल (विसबल) की नई वाहिनी,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा: खंडवा में बनेगी विशेष सशस्त्र बल (विसबल) की नई वाहिनी,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा: खंडवा में बनेगी विशेष सशस्त्र बल (विसबल) की नई वाहिनी,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा: खंडवा में बनेगी विशेष सशस्त्र बल (विसबल) की नई वाहिनी, सुरगांव निपानी में 100 एकड़ भूमि चिन्हित।
बटालियन की घोषणा को लेकर सुनील जैन ने मुख्यमंत्री, मंत्री श्री शाह, सांसद,विधायक, महापौर को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

खंडवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को खंडवा जिले को बड़ी सौगात देते हुए यहां विशेष सशस्त्र बल (विसबल) की नई वाहिनी स्थापित करने की आधिकारिक घोषणा कर दी। इसके साथ ही लंबे समय से लंबित मांग को शासन स्तर पर स्वीकृति मिल गई है। नई वाहिनी की स्थापना से जिले की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

समाजसेवी एवं प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पुलिस विभाग के प्रस्ताव के अनुसार नई वाहिनी के लिए खंडवा शहर से लगभग छह किलोमीटर दूर ग्राम सुरगांव निपानी में 100 एकड़ शासकीय भूमि चिन्हित की गई है। खसरा क्रमांक 47, 48, 216 एवं 354 की यह भूमि पूर्व में ही जिला प्रशासन द्वारा पुलिस विभाग को हस्तांतरित की जा चुकी है। प्रस्तावित स्थल मुख्य मार्ग, एयर स्ट्रिप, नागचून जलाशय, निर्माणाधीन इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर तथा प्रस्तावित जिला जेल परिसर के निकट होने से रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत उपयुक्त माना गया है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

सुनील जैन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ ही मंत्री कुंवर विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे तथा महापौर अमृता अमर यादव का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने इस मुद्दे को विधानसभा में प्रभावी ढंग से उठाया था और सुरक्षा की दृष्टि से खंडवा में बटालियन स्थापित किए जाने की जोरदार मांग रखी थी। उनके इस प्रस्ताव का नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा मंत्री कुंवर विजय शाह ने भी समर्थन किया था।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब वाहिनी की स्थापना से संबंधित प्रशासनिक एवं निर्माण प्रक्रिया को गति मिलेगी। इससे न केवल खंडवा बल्कि बुरहानपुर सहित आसपास के जिलों की सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित पुलिस बल उपलब्ध कराया जा सकेगा।

धार्मिक और औद्योगिक महत्व के कारण मिली प्राथमिकता

खंडवा जिला धार्मिक, पर्यटन और औद्योगिक दृष्टि से लगातार महत्वपूर्ण होता जा रहा है। जिले में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, दादाजी धूनीवाले धाम, संत सिंगाजी समाधि स्थल तथा हनुवंतिया टापू जैसे प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल हैं, जहां वर्षभर लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आगमन होता है। आगामी सिंहस्थ-2028 के दौरान ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना वृद्धि की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

हाईवे, रेलवे और वन क्षेत्र भी बने आधार

इंदौर-इच्छापुर हाईवे, रुंधी-देशगांव बायपास तथा अकोला-खंडवा-इंदौर ब्रॉडगेज रेल परियोजना के पूर्ण होने के बाद जिले में यातायात और गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। वहीं सीमावर्ती वन क्षेत्रों में अवैध लकड़ी तस्करी, अतिक्रमण और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए भी विशेष सशस्त्र बल की नई वाहिनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

सुनील जैन ने बताया कि खंडवा में विसबल वाहिनी स्थापित करने का प्रस्ताव वर्ष 2018 से शासन स्तर पर विचाराधीन था। पुलिस मुख्यालय को भेजे गए विस्तृत प्रतिवेदन में जिले की भौगोलिक स्थिति, धार्मिक महत्व, कानून-व्यवस्था की चुनौतियों तथा भविष्य की सुरक्षा आवश्यकताओं का विस्तृत उल्लेख किया गया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के साथ अब यह बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई है, जिससे खंडवा जिले की सुरक्षा व्यवस्था को नया आधार और नई मजबूती मिलेगी।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अगली खबर (Next) »
मध्यप्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाएं, श्रमिक हेल्पलाइन 1800-233-8888 पर दें सूचना
मध्यप्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाएं, श्रमिक हेल्पलाइन 1800-233-8888 पर दें सूचना
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)