⚡ बड़ी खबरें
होम » India » ज्योतिर्लिंग श्री ओकारेश्वर मंदिर में दर्शन की नई व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की सराहना

ज्योतिर्लिंग श्री ओकारेश्वर मंदिर में दर्शन की नई व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की सराहना

ज्योतिर्लिंग श्री ओकारेश्वर मंदिर में दर्शन की नई व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की सराहना
—
खण्डवा//ओंकारेश्वर में शनिवार से जिला प्रशासन द्वारा ज्योतिर्लिंग श्री ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन व्यवस्थाओं में विशेष बदलाव किया है। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ समय से शुकदेव मुनि द्वार के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा था, जो कि अब पूरा हो गया है। इस कार्य के पूरा हो जाने से शनिवार को एकादशी पर्व से भक्तों के लिए ओंकार जी के दर्शन पहले से अधिक सुलभ हो गए हैं।
नई व्यवस्था के तहत शुकदेव मुनि द्वार के चौडीकरण के बाद भक्तों को 10 फीट दूर से दर्शन कराए जा रहे हैं, ओर दर्शन के बाद श्रद्धालुओं की निकासी चांदी द्वार से कराई जा रही है। शनिवार को गाजियाबाद से आए श्रद्धालु गौरव सिंह ने कहा कि मैं पहले भी कई बार ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए आया हूं, लेकिन आज जो दर्शन का अनुभव किया वह अद्भुत और आनंद दायक है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री ओम्कारेश्वर के नजदीक से दर्शन करने की अपेक्षा जो व्यवस्था दूर से की गई है यह काफी अच्छी है, क्योंकि अब कुछ देर रुक कर आराम से दर्शन कर सकते हैं। पहले दर्शन पास से कराए जाते थे, लेकिन ज्यादा देर रुक कर दर्शन नहीं कर पाते थे और मन में सुकून से दर्शन करने की इच्छा अधूरी सी रह जाती थी।
इसके अलावा दिल्ली से आई भक्त ईशा शर्मा ने बताया कि आज तो मन भरकर दर्शन किए मन तृप्त और आनंदित हो गया। उन्होंने कहा कि पहले कुछ सेकंड मे ही दर्शन करना होते थे, क्योंकि पीछे के अन्य श्रद्धालुओं को दर्शन की जल्दी रहती थी और धक्का मुक्की में ढंग से दर्शन नहीं हो पाते थे। अब नई व्यवस्था में दर्शन के लिए निर्धारित स्थान काफी चौड़ा होने से एक साथ बहुत से श्रद्धालु रुक कर आसानी से दर्शन कर पा रहे हैं।

 

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
प्राचीन विट्ठल मंदिर में देव शयनी ग्यारस के दिन दिन भर श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता।
अगली खबर (Next) »
*पेंशनर्स एसोसिएशन जिला खंडवा की नई कार्यकारिणी घोषित*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)