⚡ बड़ी खबरें
होम » India » बड़े धार्मिक उत्साह के साथ आत्म शांति का अष्टानीका पर्व मनाया जा रहा है।

बड़े धार्मिक उत्साह के साथ आत्म शांति का अष्टानीका पर्व मनाया जा रहा है।

बड़े धार्मिक उत्साह के साथ आत्म शांति का अष्टानीका पर्व मनाया जा रहा है।

प्रतिदिन पुजन, अभिषेक, शांति धारा, मंडल विधान की पूजन के साथ हो रहे हैं प्रवचन।

पर्व हमें जगाने आते हैं हम धर्म और संस्कृति से जुड़े रहे, ,,राजवीर शास्त्री,,

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा। कोई भी त्यौहार एवं धार्मिक पर्व धर्म की प्रभावना के साथ हमें जगाने आते हैं। पर्व के माध्यम से हम हमारे धर्म और संस्कृति से जुड़े रहते हैं। इन दीनों आत्म शुद्धि का अष्टानिका का पर्व चल रहा है, प्रतिदिन हम भगवान के पूजन के साथ अभिषेक शांति धारा एवं मंडल विधान की पूजा कर रहे हैं, यह उदगार खंडवा में पर्व के दौरान धर्म की प्रभावना करने पहुंचे विद्वत राजवीर जी शास्त्री ने व्यक्त किये, श्री शास्त्री जी ने धर्मावलंबियों को शिक्षा दी कि अवस्थाओं का बदलना प्रकृति का नियम है, परंतु स्वभाव का न बदलना उस अनंत सत्य की ओर संकेत करता है जो इस परिवर्तनशीलता के पीछे स्थिर है. जब साधक इस भेद को समझ लेता है कि विकार केवल अवस्थागत हैं और उसका आंतरिक स्वभाव शुद्ध है, तब वह जीवन के संघर्षों और दुखों से ऊपर उठकर एक स्थिर और आनंदित चेतना को प्राप्त करता है। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि भोपाल से पधारे युवा राजवीर जी शास्त्री का यह विचार हमें हमारी मूल पहचान यानी स्व-भाव की ओर लौटने की प्रेरणा देता है। समाज के सचिव सुनील जैन प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि अष्टानीका पर्व के दौरान खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में प्रात:काल पूजन के साथ भगवान का अभिषेक, शांति धारा एवं मंडल विधान की पूजा की जा रही है प्रमुख रूप से सराफा स्थित जैन धर्मशाला में प्रवचनों के साथ दोपहर में मंडल विधान की पूजा में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु अध्यृ चढ़ाकर भक्ति के साथ नृत्य कर रहे हें, पंडित निखिलेश जैन के मंत्रोउच्चार के साथ प्रतिदिन संगीत का आयोजन मनोज जोशी द्वारा किया जा रहा है। शनिवार को श्री जी की शांति धारा करने का सौभाग्य अनिकेत, शाश्वत जैन, निखलेश जैन परिवार को प्राप्त हुआ। रात्रि में संगीतमय महाआरती भी की जा रही है। मंडल विधान की पूजा में अध्यक्ष वीरेंद्र जैन, नितिन जैन, डॉ. इंद्र कुमार जैन, सुनील जैन, चौथमल जैन, प्रेमांशु चौधरी सहीत बडी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित थी।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*सद्भावना मंच द्वारा गुरु पूर्णिमा को प्रसादी वितरण।*
*सद्भावना मंच द्वारा गुरु पूर्णिमा को प्रसादी वितरण।*
अगली खबर (Next) »
प्राचीन विट्ठल मंदिर में देव शयनी ग्यारस के दिन दिन भर श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)