⚡ बड़ी खबरें
होम » India » *खंडवा में पहली बार होगी श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 से*

*खंडवा में पहली बार होगी श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 से*

*खंडवा में पहली बार होगी श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा 27 से*

खंडवा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर में पहली बार श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय भव्य संगीतमय चरित्र अमृत कथा का आयोजन किया जा रहा है। शिवसेना के तत्वावधान में होने वाली इस कथा का वाचन हरिद्वार से दीक्षा प्राप्त भागवताचार्य पं. श्री राकेश तिवारी खंडवा के मुखारविंद से किया जाएगा। शिवसेना के प्रवक्ता निर्मल मंगवानी और जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि कथा सोमवार 27 जुलाई से बुधवार 29 जुलाई तक महादेवगढ़ के सामने स्थित पुरानी अनाज मंडी प्रांगण में आयोजित होगी। प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक श्रद्धालु कथा का रसपान कर सकेंगे। आयोजकों के अनुसार कथा के दौरान श्री दादाजी धूनीवाले के अनेक चमत्कारी चरित्रों का वाचन किया जाएगा। शिवसेना ने धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि समय पर पहुंचकर इस दुर्लभ अवसर का लाभ उठाएं।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*गुरु पूर्णिमा पर बालाजी ग्रुप का सेवा संकल्प । श्रद्धालुओं के लिए भंडारा, नाश्ता और रात्रि विश्राम की व्यवस्था*
*गुरु पूर्णिमा पर बालाजी ग्रुप का सेवा संकल्प । श्रद्धालुओं के लिए भंडारा, नाश्ता और रात्रि विश्राम की व्यवस्था*
अगली खबर (Next) »
गुरुपूर्णिमा पर्व के उपलक्ष में 6 तीर्थ स्थानो से निकलेगी ‘श्रद्धा संगम निशान यात्रा।
गुरुपूर्णिमा पर्व के उपलक्ष में 6 तीर्थ स्थानो से निकलेगी ‘श्रद्धा संगम निशान यात्रा।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)