⚡ बड़ी खबरें
होम » India » NEET पेपर लीक और जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में छेगांवमाखन कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन

NEET पेपर लीक और जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में छेगांवमाखन कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन

NEET पेपर लीक और जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में छेगांवमाखन कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन

खंडवा/छेगांवमाखन।
NEET पेपर लीक मामले तथा नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे युवाओं और छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार एवं लाठीचार्ज के विरोध में छेगांवमाखन ब्लॉक कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जयेश पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। NEET पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों पर केंद्र सरकार जवाबदेही तय करने में विफल रही है, वहीं अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार और लाठीचार्ज करना बेहद निंदनीय है।
जयेश पटेल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने मांग की कि NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार की जवाबदेही तय की जाए।
प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*सद्भावना मंच ने शहीद चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य तिलक की जयंती मनाई*
अगली खबर (Next) »
*चौकी रामेश्वर थाना मोघट रोड पुलिस द्वारा “नशे से दुरी है जरुरी 2.0” अभियान के तहत दोहरी कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्कर के विरुद्ध की गई बड़ी कार्यवाही।*
*चौकी रामेश्वर थाना मोघट रोड पुलिस द्वारा “नशे से दुरी है जरुरी 2.0” अभियान के तहत दोहरी कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्कर के विरुद्ध की गई बड़ी कार्यवाही।*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)