⚡ बड़ी खबरें
होम » India » नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह कैंडल मार्च आज, छात्रों के समर्थन में गांधी प्रतिमा तक निकलेगा मार्च

नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह कैंडल मार्च आज, छात्रों के समर्थन में गांधी प्रतिमा तक निकलेगा मार्च

नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह कैंडल मार्च आज, छात्रों के समर्थन में गांधी प्रतिमा तक निकलेगा मार्च
खंडवा।
देशभर में सामने आए नीट पेपर लीक मामले के विरोध तथा छात्रों के समर्थन में कांग्रेस परिवार खंडवा (शहर) द्वारा शनिवार, 25 जुलाई को सत्याग्रह कैंडल मार्च का आयोजन किया जा रहा है। इस शांतिपूर्ण मार्च के माध्यम से छात्रों के अधिकारों की रक्षा, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली तथा पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था की मांग को बुलंद किया जाएगा।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि कांग्रेस परिवार द्वारा कैंडल मार्च आज दिनांक 25 जुलाई शनिवार शाम 6:30 बजे गांधी भवन से प्रारंभ होकर ,नगर निगम चौराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा तक पहुंचेगा। इस दौरान छात्र-युवा, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम नागरिक हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण सत्याग्रह करेंगे और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाएंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर)प्रतिभा रघुवंशी ने समस्त कांग्रेस परिवार, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, छात्र-युवा साथियों तथा जागरूक नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षद्वय विशाल जैन एवं इमरान गौरी ने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह कैंडल मार्च छात्रों के न्याय, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और उनके सुरक्षित भविष्य की मांग को लेकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी आम नागरिकों से भी छात्रों के संघर्ष में सहभागी बनकर उनके भविष्य की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*स्वामी माधवदास उदासीन के सानिध्य में भगवान झूलेलाल की 108 दीपों से महाआरती*
अगली खबर (Next) »
हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न, चारों शाखाओं ने प्रस्तुत की आगामी कार्ययोजना।
हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न, चारों शाखाओं ने प्रस्तुत की आगामी कार्ययोजना।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)