⚡ बड़ी खबरें
होम » India » गुरु पूर्णिमा से पूर्व कांग्रेस परिवार करेगा दादाजी धूनीवाले सरकार को निशान भेंट, 26 जुलाई को निकलेगी श्रद्धा यात्रा

गुरु पूर्णिमा से पूर्व कांग्रेस परिवार करेगा दादाजी धूनीवाले सरकार को निशान भेंट, 26 जुलाई को निकलेगी श्रद्धा यात्रा

गुरु पूर्णिमा से पूर्व कांग्रेस परिवार करेगा दादाजी धूनीवाले सरकार को निशान भेंट, 26 जुलाई को निकलेगी श्रद्धा यात्रा

दादाजी धूनीवाले सरकार के श्रीचरणों में नतमस्तक होगा कांग्रेस परिवार, 26 जुलाई को निकलेगी भव्य निशान यात्रा

भक्ति, आस्था और एकता का संदेश देगी कांग्रेस परिवार की निशान यात्रा, दादाजी धूनीवाले दरबार में होगा निशान अर्पण

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा/
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व के पूर्व कांग्रेस परिवार, खंडवा द्वारा परम पूज्य श्री दादाजी धूनीवाले सरकार के श्रीचरणों में श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था का प्रतीक निशान भेंट किया जाएगा। यह धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम रविवार, 26 जुलाई 2026 को आयोजित होगा।
प्रेमांशु जैन ने बताया कि कार्यक्रम के तहत रविवार को शाम 4:00 बजे गांधी भवन, खंडवा से श्रद्धा यात्रा प्रारंभ होगी, जो श्री दादाजी धूनीवाले मंदिर पहुंचेगी। यहां कांग्रेस परिवार के सदस्य विधि-विधान के साथ निशान अर्पित कर प्रदेश, देश एवं समाज की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।
कांग्रेस परिवार ने जिले के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार इस पावन यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है। संगठन का कहना है कि गुरु पूर्णिमा से पूर्व आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धा, समर्पण, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक होगा।
कांग्रेस परिवार ने कहा कि सभी श्रद्धालु एकजुट होकर परम पूज्य दादाजी धूनीवाले सरकार के श्रीचरणों में अपनी आस्था का निशान अर्पित करेंगे तथा उनके आशीर्वाद से समाज, प्रदेश और राष्ट्र की उन्नति एवं जनकल्याण की मंगलकामना करेंगे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*चौकी मोरटक्का थाना मांधाता पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही कर पानी की मोटर एवं केबल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार।*
अगली खबर (Next) »
गुरु पूर्णिमा और किशोर गौरव दिवस की तैयारियों की समीक्षा, महापौर अमृता यादव ने अधिकारियों को दिए निर्देश
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)